
बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने केंद्र सरकार की आरडीएसएस (रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेज मामले की सचिवस्तरीय जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई की मांग की है।
विधायक के मुताबिक बिलासपुर संभाग में लगभग 300 करोड़ रुपये की गड़बड़ियां सामने आई हैं। बिलासपुर जिले में ही 35 करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।


Cgdna ने पहले भी उठाया मामला
मामला एरियल बंच के घोटाले का है दरअसल बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा जिले मे ये काम पुणे की एसटी इलेक्ट्रिकल कंपनी को दिया गया था। कार्य की पूर्णता अवधि जनवरी 2025 तय की गई थी, पर ते योजना भी मीटर शिफ्टिंग घोटाले की तरह घोटाले की ही भेंट चढ़ गई।
अफसरों की मिली भगत का आरोप
विधायक का आरोप है कि कंपनी ने काम पूरा नहीं किया और अधिकारियों ने नियमों के खिलाफ जाकर तीन अन्य कंपनियों जय हिंद एनर्जी, शारदा कंस्ट्रक्शन और सिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को ठेका सबलेट कर दिया।
पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के आरोप
विधायक का कहना है कि जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बावजूद बिलासपुर के प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री को बचाया गया और सिर्फ सहायक यंत्री को निलंबित कर खानापूर्ति की गई, जबकि अन्य जिलों में कार्यपालन यंत्रियों को निलंबित किया गया है। वही दोषी अफसरों को महज दो दिन में क्लीन चिट दे दी।
गुड़ खाये गांगुर मार खाये टुकना-
विद्युत वितरण कम्पनी में घोटाले पे घोटाले हो रहे अफसर और ठेकेदार आपस मे मिली भगत कर मज़ा मार रहे, इसकी भरपाई उनसे कराने के बजाय कभी आय बाय बिल भेजने वाले भसरभोंग स्मार्ट मीटर तो कभी बिजलीं दर में बढ़ोतरी कर पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर और बोझ लाद रहे है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!
UncategorizedAugust 21, 2026जब शिक्षा विभाग को नही मिल पा रहा स्थाई मुखिया, तो कैसे दूर होगी खराब रिजल्ट की समस्या, तेरह माह में बदल गए 3 डीईओ, ऊपर से 30 लाख का हल्ला…?



