ब्रेकिंग

पूर्व मेयर के खिलाफ फिर परिवार लेकर कलेक्टर जनदर्शन में न्याय की गुहार लगाने पहुँचा बिजली ठेकेदार, राजस्व और पुलिस अफसरों से सांठगांठ कर मकान को तोड़वाने लगाया आरोप…

Spread the love

0 कागजात दिखा बताया आदेश खाली जमीन के आधिपत्य दिलाने का था, क्या मकान पर बुलडोजर चलवाना सही है…?

0 7-8 लाख का सामान गायब होने और पत्नी बच्चों से झूमाझटकी धक्कामुक्की करने, बिजलीं पानी का कनेक्शन कटवाने भी लगाया आरोप

बिलासपुर,,,, इमलीपारा के पीड़ित रवि यादव ने मंगलवार को फिर अपने परिवार के साथ कलेक्टर जन दर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल के समक्ष पूर्व मेयर किशोर राय सिविल लाइन पुलिस और राजस्व विभाग के खिलाफ गम्भीर आरोप लगा… कार्रवाई की गुहार लगाई…

अपनी बीमार पत्नी और दो बेटियों को लेकर कलेक्टर जन दर्शन में पहुंचे… बिजली ठेकेदार रवि यादव ने बताया कि गत 10 मार्च को पूर्व महापौर किशोर राय ने कैसे अपने रसूख के दम पर राजस्व विभाग के अफसरो से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार करा..  अपने भाइयों और गुर्गों के साथ उसके घर में तोड़फोड़ और उनकी बीमार पत्नी से धक्का मुक्की कर जमीन के कब्जे के दस्तावेज के जरिए उनके मकान को तोड़वाकर उन्हें बेघर कर दिया… रवि ने बताया कि राजस्व न्यायालय से जब रिक्त भूमि के अधिपत्य का आदेश जारी किया गया है! तो मचकुरी की मौजूदगी में उनके मकान को कैसे ढहवा दिया गया… वो भी निजी एक्सीवेटर से … पीड़ित रवि का कहना है कि वह और उनका परिवार अभी भी उसी अपने पैतृक जगह पर टीना टप्पर ठोक कर रह रहे है, पूर्व महापौर ने मकान को तोड़वाने के बाद मौके पर अपने अधिपत्य का बैनर टंगवा दिया है! उनका कहना है! कि उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रह रहा, पत्नी ब्रेनहेमरेज से पीड़ित है, बच्चों की परीक्षा चल रही है पर कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है! आलम यह है, कि जब वे रिपोर्ट लिखवाने सिविल लाइन थाना पहुंचे… तो उल्टे उन्हें ही सुबह से रात तक थाने में बिठा दिया गया… पीड़ित रवि और उनके परिवार ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी पूरी व्यथा सुनाते हुए दस्तावेज प्रस्तुत किया। रवि का कहना है,  कि कलेक्टर ने उन्हें गम्भीरतापूर्वक सुना और उचित कार्रवाई कर राहत देने आश्वासन दिया है!

रवि यादव, इमलीपारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *