ब्रेकिंग

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एसईसीएल ने किया हैप्पी रन का आयोजन, श्रद्धा महिला मण्डल  की अध्यक्षा ने दिखाई हरी झंडी

Spread the love


बिलासपुर। भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत एसईसीएल ने हैप्पी रन का आयोजन किया। श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने धावकों को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

आयोजन में 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों एवं डीएवी स्कूल के बच्चों ने रन में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, सीवीओ हिमांशु जैन एवं श्रद्धा महिला मण्डल, उपाध्यक्षा संगीता कापरी, सम्मानित मार्गदर्शिकाएँ अनीता फ्रैंकलिन, इप्शिता दास भी मौजूद रही।

हैप्पी रन एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी से शुरू और एसईसीएल नेहरू शताब्दी नगर में समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने जोशो-खरोश के साथ स्वच्छता का संदेश दिया।

155वीं गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को किया याद

रन के समापन के बाद एसईसीएल नेहरू शताब्दी नगर के गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 155 वीं जयंती पर एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा पूनम मिश्रा, एवं एसईसीएल निदेशक मण्डल एवं सीवीओ, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, विभागाध्यक्षों, अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर फूलमाला, पुष्प अर्पित कर अपनी आदरांजली अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *