ब्रेकिंग

ज्वाली नाले के सीमांकन के दौरान मचा बवाल, डेढ़ से 3 मीटर निकल रहा नाले की जमीन पर निर्माण, निर्माणकर्ताओं को फिर नोटिस भेज मंगाया दस्तावेज

Spread the love

बिलासपुर,,,, चर्चित ज्वाली पुल – तेलीपारा वैकल्पित मार्ग में नोटिस और सीमांकन का दौर जारी है! बुधवार को नगर निगम राजस्व औऱ नजूल विभाग की टीम ने ज्वाली नाले के ऊपर सड़क के बीचोबीच से दोनों तरफ नापजोख कर मार्किंग की तो निर्माणाधीन मकान और दुकान काम्प्लेक्स 1.60 मीटर से लेकर 3 मीटर तक ज्वाली नाला का हिस्सा निकला।

अब संबधित दुकान, 3 मंजिला मकान, और नाले के किनारे अनुमति विपरीत बने 3 मंजिला काम्प्लेक्स के निर्माणकर्ताओ को धारा 322,323 का नोटिस जारी कर संबंधित निर्माणकर्ताओं से दस्तावेज मंगाकर इनका परीक्षण करने के बाद आगे की कार्डवाई करने की बात कही जा रही इधर इस नापजोख के दौरान दुकान, मकान, और काम्प्लेक्स के दीवारों पर लगाई गई लाल मार्किंग को लेकर वहाँ के रहवासियों और भवन निर्माताओ में हड़कंप मच गया है!
अब देखना होगा कि निगम औऱ जिला प्रशासन इस मामले में कोई कार्यवाई करती है! या फिर ये निशान अंगूठा दिखाते रहेंगे।

मचा बमचक

बताया जा रहा कि नाले से लगे प्लॉट वालो को सीमांकन के दौरान उपस्थित रहने नोटिस जारी किया गया था। जमीन मालिकों को लगा कि उनके जमीनों का सीमांकन होगा पर केवल नाले की जमीन तलाशने नापजोख की गई, इस बात का पता चलने पर पक्षकारों से जमकर कहा सुनी और झड़प हुई।

जुगल किशोर सिंह , उपअभियंता नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *