ब्रेकिंग
Uncategorized

शारदा गैस एजेंसी के मालिक और कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मामला घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और कालाबाजारी का


0 मंगला कालोनी के एक मकान से चल रहा था गोरखधंधा
0 19 दिसम्बर को पकड़ाया था 5 दिन बाद कराया गया मामला दर्ज

बिलासपुर, पांच दिन तक दबाकर रखने के बाद पता नही क्यो खाध नियंत्रक ने मंगला के महामाया पार्क कॉलोनी के एक मकान से जब्त 30 सिलेंडर के मामले में शारदा गैस एजेंसी के मालिक और कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
बताई जा रही कहानी के मुताबिक इस मकान से घरेलू गैस सिलेण्डर के अवैध भण्डारण एवं वितरण की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने गत 19 दिसम्बर को दबिश दी थी।
जाँच के दौरान यहां काउंटर पर बैठी पुष्पा मरकाम ने इसे शारदा गैस एजेन्सी का बुकिंग काउंटर बताया।


काउंटर में वजन मापी मशीन एवं 18 आंशिक भरा घरेलू गैस सिलेण्डर और 12 भरा गैस सिलेण्डर मिला। बताया गया कि यहां भंडारण और यही से रोजाना 20-25 कार्डधारियों को गैस सिलेण्डर का वितरण किया जाता है।
गैस सर्विस के कर्मचारी लव कुमार यादव ने गैस सिलेण्डर वितरण का पंजी भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रतिदित 35-40 गैस सिलेण्डर वितरण दर्शाया गया था पर दोनों यहां भंडारण और वितरण का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर सिलेंडर लेने पहुचे लोगो ने बताया कि वे कभी सिलेण्डर लेने आते है और कभी-कभी ऑटो से सिलेण्डर उनके घर भेजा जाता है।
आई०ओ०सी०एल० के सेल्स ऑफिसर ने रिहायशी क्षेत्र के काउंटर और भण्डारण स्थल को अवैध बताया गया है। वही लव कुमार यादव द्वारा प्रस्तुत पंजी में कई जगह ब्लैक में 1000 से 1200 रूपये में सिलेण्डर बेचने का उल्लेख भी मिला। इसके बाद परिसर से सभी 30 सिलेंडरों को जब्त कर शारदा गैस एजेन्सी के प्रोपाईर श्री सुभाष जायसवाल और कर्मचारी लव कुमार यादव के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button