
बिलासपुर/ ट्रिपल इंजन सरकार के सुशासन तिहार का क्या हाल है, आप भी जान लीजिए आवेदन लेने वाले अमले के खुद के मुख्यालय विकास भवन के पार्किंग के लीकेज का भकाड़ा हो गया, पब्लिक तो पब्लिक पार्टी के पार्षद पति और नेता तक घोर समस्या से पीड़ित है उनका कहना है कि निगम के तमाम अफसरो को कई बार अवगत कराने के बाद भी उनके वार्ड में सफाई कर्मचारी उपलब्ध नही कराया जा रहा। वे पूछ रहे कि आखिर उनके वार्ड में क्यो अव्यवस्था फैलाई जा रही, जनाक्रोश भड़क रहा विरोधियों को उंगली उठाने का अवसर मिल रहा। ये हम नही नेता का सोशल मीडिया में भेजा गया पोस्ट बोल रहा। सवाल यह उठ रहा कि जब कुछ होना ही नही तो फिर सुशासन तिहार के नाम पर क्यो टेंट, माइक, लाइट का खर्चा क्यो…?

आप खुद देखिये ये पहली तस्वीर गत 24 अप्रैल की है देखिये कैसे निगम मुख्यालय विकास भवन के पार्किंग की छत से फर्स्ट फ्लोर के बाथरूम से टिपक रहा था,,, cgdna की टीम ने 24 अप्रैल को जैसे ही यहाँ की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया,,, पता चलने पर एक महिला इंजीनियर ने तत्काल लीकेज खोजने सक्रियता दिखाई पर हुआ कुछ नही,12 दिन बाद यहाँ छत से टपक रही पानी की बूंदे धार में तब्दील हो गई… ये तस्वीर बुधवार 6 जून की है…
सवाल यह उठ रहा कि जब जनदर्शन में शिकायत के बावजूद गोलबाजार का पूरा भवन तन गया ग्रीन नेट हटा लिया गया कुछ नही हुआ, जब 12 दिन में खुद के मुख्यालय के पार्किंग का लीकेज नही बन सका तो ऐसे जनदर्शन और सुशासन तिहार से पब्लिक को क्या फायदा…
ई है आवेदनों की फेहरिस्त
निगम मुख्यालय और 8 जोन दफ्तरों के बाद भी पब्लिक के मूलभूत समस्याओं का क्या हाल है ये किसी से छिपा नही है,
चर्चा तो ये भी है कि पिछले सुशासन तिहार के आवेदनों का आज तक कुछ नही हुआ… फिर भी 38 लोगो ने आवेदन दिया कि शायद अब कुछ हो जाये, इन आवेदनों में 30 आवेदन मांग के है, किसी ने आवास किसी ने राशन कार्ड तो किसी ने पेंशन योजना का लाभ दिलाने आवेदन दिया है। वही 8 शिकायती आवेदन नाली, स्लैब, गड्ढों का और नाले- नालियों के अंदर से गुजरने वाले जलापूर्ति के पाइप लाइन को बदलकर जस्वस्थ्य को बिगड़ने से बचाने का है।
पीड़ा 6 बार के पार्षद और चेयरमेन रह चुके पीपी साहब की
बुधवार 6 मई को मगरपारा चौक अंबेडकर स्कूल में सुशासन तिहार का आयोजन हुआ… टेंट कुर्सियां लगाई गई मंच सजाए गए, मंचस्थ नेता और अफसरो ने भाषण दिये पर हकीकत ये है कि पब्लिक ही नही खुद भाजपा के नेता भी ट्रिपल इंजन की सरकार के वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली से संतुष्ट नही है। 6 बार के पार्षद और स्वास्थ्य विभाग के चेयरमेन रह चुके नेताजी भी नही उन्हें खुद किस तरह सोशल मीडिया में किस तरह अपनी नाराजगी का इजहार करना पड़ा वो भी पढ़ लीजिए....

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

