ब्रेकिंग

उधोगपति भाजपा नेता पर बांध एरिया से मिट्टी चोरी कराने आरोप, ग्रामीणों और नेताजी के बीच बहस का वीडियो वायरल…

Spread the love

बिलासपुर / प्रदेश भर में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दावे के बीच जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र से अवैध मिट्टी उत्खनन का एक अंजोरी- अंधियारी वीडियो सामने आया है, आरोप है कि वीडियो में दिखाई दे रहा कार सवार व्यक्ति उधोगपति और भाजपा नेता अमर सुल्तानिया है, जो लंबे समय से ग्राम मुड़पार के रामसागर डेम से रात के वक्त मिट्टी उत्खनन करा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दे चुके कड़ी कार्रवाई की मांग की पर लगता है पार्टी का वाशिंग मशीन प्रशासन के पास भी आ गया है।

ग्रामीणों का दावा है कि चैन माउंटेन और तीन- चार हाईवा के जरिए लगातार मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे डेम की सुरक्षा और सड़कों को नुकसान पहुंच रहा । विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों को कथित तौर पर धमकाने का आरोप भी लगाया गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब विरोध के दौरान भाजपा नेता और ग्रामीणों के बीच कथित बहस का वीडियो वायरल हो गया। मामले को लेकर इलाके में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनवरी महीने में भी प्रशासन से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, अवैध उत्खनन पर रोक और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि बीजेपी से जुड़े नेता का नाम सामने आने के बाद प्रशासन क्या और कब तक कार्यवाही करता है ।

ट्रिपल इंजन, डबल आरोप

आरोप केवल अवैध उत्खनन और रेत मिट्टी चोरी का नही, बल्कि रेत- मिट्टी चोरों द्वारा बिना नम्बर की गाड़ियो का इस्तेमाल करने का भी है, सवाल यह उठ रहा कि आखिर सम्बंधित थानों, ट्रफिक और आरटीओ का अमला क्या कर रहा इन्हें बिना नम्बर के अवैध परिवहन करने वाली ये गाड़िया क्यो नही दिखाई देती, या सिंडिकेट से मिलने वाले लंबे माल ने सबकी देखती और बोलती बंद कर दी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *