ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 साल, उपमुख्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां,,,, कहा तो जांच कराए कांग्रेसी मित्र…

Spread the love

बिलासपुर / उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम के जरिये सरकार के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई। नीट एक्जाम के पर्चा लीक समेत अन्य सवालों के शुरू होते ही उन्होंने धन्यवाद कहकर संवाद कार्यक्रम का समापन कर दिया।

उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा, विकास,गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना और वैश्विक प्रतिष्ठा के लिए अमिट काम किया है। इसी का नतीजा है कि देश में हर क्षेत्र में परिवर्तन दिखाई दे रहा है।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा क़ि मोदी सरकार की योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। जनधन योजना से गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया, जबकि प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने आम लोगों का जीवन आसान बनाया है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड और सिंचाई योजनाओं का लाभ मिला है, जिससे उनकी आय और उत्पादन में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चरकहा में भी मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है फिर चाहे वो सडक हो रेल, मेट्रो, एयरपोर्ट हो या डिजिटल नेटवर्क सभी का तेजी से विस्तार हुआ है।
कांग्रेस के आरोपो का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यदि ये उपलब्धियां उन्हें दिखाई नही देती उन्हें ये विनाश लगता है तो उन्हें अपना उपचार कराना चाहिए।
वही डीजल-पेट्रोल की किल्लत और महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मित्रों को पाकिस्तान की स्थिति देखकर आंकलन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *