

0 कह रहे थोड़ा बहुत गड़बड़ होगा तो कराएंगे सुधार

0 मामला मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम आमाकोनी – बहतरा की नई सड़क का
बिलासपुर/ गुणवत्ता के रट्टा और सुशासन तिहार के बीच 1 करोड़ 40 लाख के सड़क के सप्ताह-दस दिन में उखड़ने के वीडियो ने तहलका मचा दिया। आनन- फानन में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुँच सड़क निर्माण के कार्य का जायजा लिया।

मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम आमाकोनी – बहतरा तक के हाल ही में बनकर तैयार हुए डामरीकृत सड़क पर बिछाए गए डामर और गिट्टी के हाथ से उखड़ने का वीडियो सुशासन तिहार के बीच इस कदर वायरल हुआ कि बवाल मच गया, इस सड़क का कार्य ठेकेदार अतुल शुक्ला को दिया है। वायरल वीडियो को देखने के बाद जनपद सभापति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सरपंच भी सड़क का जायजा लेने पहुचे और इसके बाद कलेक्टर के समक्ष शिकायत कर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच करा कार्रवाई की मांग की।

आरोप है कि ठेकेदार ने न सिर्फ अफसरो के साथ मिलकर
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री
का इस्तेमाल किया बल्कि मुरूम का बेस बनाकर डामरीकरण कराने के बजाय मिट्टी बिछवाकर डामरीकरण करा दिया, जिसके कारण हाल ही में भारी भरकम रोड रोलर और तामझाम के साथ बनवाई गई इस सड़क की परत हाथ से ही ऐसे उधड़ रही।
000
कुछ लोग पैसा मांग रहे थे, देने से मना करने पर ऐसे ब्लैकमेल कर रहे,इसकी शिकायत मैंने उच्चाधिकारियों से की है।
अतुल शुक्ला सडक निर्माणकर्ता ठेकेदार
0000
वीडियो वायरल होने और शिकायत के बाद एसडीओ
स्टाफ के साथ सड़क का जायजा लेने गए थे, देखते है थोड़ा बहुत गड़बड़ी होगी तो सुधार कराएंगे, ठेकेदार ने कुछ लोगो के खिलाफ पैसा मांगने की मौखिक शिकाय्य की थी ।
सीएस विंध्यराज
कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी, बिलासपुर



