ब्रेकिंग

केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन पर राजधानी पुलिस के अलर्ट के दावे पर भारी पड़ गया लुटेरों का धावा, बाइक सवार लूटेरे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट हो गए फरार,,,

Spread the love

0 तो राजधानी में आमजन कितने सुरक्षित उठ रहा सवाल*

0 पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी कानून व्यवस्था बदहाल…?

रायपुर/ बिलासपुर /छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है आप भी जान लीजिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर दौरे पर है, पूरी राजधानी में हाई अलर्ट बताया जा रहा बावजूद इसके लूटेरे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रहे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक से दिन दहाड़े मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस घटना ने अलर्ट के दावे, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
वारदात सोमवार सुबह राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके के भारत माता चौक के पास की है। विधायक श्री कौशिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजधानी आगमन पर उनके स्वागत के लिए रायपुर पहुचे थे, सोमवार सुबह वे मॉर्निंग वॉक पर सिविल लाइन इलाके के शंकर होते भारत माता चौक निकले तभी बाइक सवार बदमाश उनके करीब पहुँचे और झपट्टा मार उनका मोबाइल छीर फरार हो गए।
श्री कौशिक भाजपा के सीनियर लीडर है वे विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रहे और वर्तमान में
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक है।
केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी पर अलर्ट के दावे के बीच वरिष्ठ विधायक से मोबाइल लूट की सूचना पर थानेदार और अफसर दौड़े भागे घटनास्थल पर पहुँचे और आसपास के CCTV फुटेज को खंगाल आरोपियों की तलाश करने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *