


बिलासपुर/ नगर निगम जोन क्रमांक 7 सरकंडा राजकिशोर नगर के कमिश्नर ने अदालती प्रक्रिया के बाद लोयला स्कूल प्रबंधन को 1 करोड़ 30 लाख रुपये का नोटिस भेजा है।

जोन दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक लोयला स्कूल प्रबंधन ने सन 2019-20 के बाद सम्पत्तिकर का भुगतान ही नही किया। मामला अदालत में था, अदालती कार्रवाई के बाद जोन कमिश्नर ने लोयला स्कूल प्रबंधन को सन 2020-21 से 2025-26 तक के बकाया टैक्स 1 करोड़ 30 लाख की अदायगी और 2026-27 के टैक्स का पुनर्निधारण रिअसिसमेन्ट के लिए नोटिस जारी किया है।
000
सरकण्डा राजकिशोर नगर जोन क्रमांक 7 एरिया के टैक्स कलेक्शन में इस साल 6 करोड़ की बढ़त हुई है, पिछले साल 13 थी जो इस साल 19 करोड़ तक पहुँच गई। लोयला स्कूल को अदालती कार्रवाई के बाद 6 साल के बकाया टैक्स 1 करोड़ 30 लाख की अदायगी और 2026-27 के टैक्स के रिअसिसमेन्ट के लिए नोटिस भेजा गया है।
भूपेंद्र उपाध्याय जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 7 सरकण्डा- राजकिशोर नगर जोन



