ब्रेकिंग

जनता की छोड़िए, अपने थाने तक से चोरी नहीं रोक पा रही पुलिस, सिविल लाइन परिसर से गाड़ियों के पार्ट्स की चोरी का लाइव वीडियो वायरल

Spread the love

0 इतनी हिम्मत या विभागीय ताकत उठ रहा बड़ा सवाल
0 सिरगिट्टी थाने से आगजनी के बाद जली 1000 बाइक के कबाड़
0 पुलिस कप्तान ने किया थाना प्रभारी को तलब..!

बिलासपुर। जनता के जान माल की सुरक्षा के दायित्व का निर्वहन करने वाली पुलिस अपने थाने तक से चोरी नही रोक पाए रही है।  थाना परिसर से पाना पेंचीस लेकर जब्त वाहनों से पार्ट्स चोरी करने का वीडियो सामने आया है। ये वाइरल वीडियो कोरबा के सिविल लाइन थाना परिसर का बताया जा रहा।
थाना परिसर के दीवार में लगे कैमरे में गाड़ियों के पार्ट्स निकालते हुए व्यक्तियों की तस्वीर कैद हुई है। मौके पर पुहुचा जवान उनसे पूछताछ कर रहा कि क्या टीआई साहब बोले है को सी गाड़ी का पार्ट्स निकाल रहे पर उनमें जरा भी घबराहट नही दिखाई दे रहा। जिससे सन्देह है कि थाना स्टाफ की मिलीभगत से गाड़ी के पार्ट्स खोलकर गायब करने का काम हो रहा है। कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामला संज्ञान में आने पर
थानेदार को तलब कर उनसे जवाब तलब करने के बाद उनहोने मामले के जांच का आदेश दिया है।
मामला पकड़े गए तो चोर नही तो साहूकार जैसा है क्योंकि सभी थानों के ऐसा ही हाल है।थाना परिसर में कबाड़ की तरह पड़े ज्यादातर वाहनों के पार्ट्स गायब कर दिए जाते है।
इधर विलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाने के जब्त वाहनों के कबाड़ में आगजनी और यहां जले 1000 बाइक के कबाड़ गायब होने का मामला अभी भी रहस्यो के घेरे में है। तत्कालीन एसपी ने मामले की जाँच के आदेश भी दिये थे पर आज तक कुछ नही हुआ।

अनुशासित विभाग का कबाड़ा

अनुशासित पुलिस विभाग का ऐसा बुरा हाल कभी नही था। वर्दी पर दाग पर दाग लग रहे है। पुलिस पर अब तक शराब, गांजा बिकवाने के तोहमत लगे कार्रवाई भी हुई अब थाना परिसर से पुलिस की मिलीभगत से कबाड़ की चोरी का आरोप बेहद फजीहतकारी है।
यदि उच्चाधिकारियों ने समय रहते विभाग में चल रहे इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने कोई ठोस
पहल नही की तो लोगो का पुलिस तंत्र से विश्वास उठ जाएगा क्योंकि लगातार पुलिस का जिस तरह का
रवैया सामने आ रहा है उससे समाज मे गलत सन्देश जा रहा पुलिस की छबि धूमिल हो रही।

कोई जुआ फड़ तो कोई ओयो चला रहा

कोनी और मोपका क्षेत्र से पुलिस कर्मियों द्वारा शराब बिकवाने और रेलवे पुलिस द्वारा गांजा बिकवाने का मामला सामने आ चुका है। इसके अलावा एक सिपाही द्वारा मंगला क्षेत्र में जुआ फड़ और कोनी क्षेत्र में एक सिपाही द्वारा ओयो होटल संचालित कराने की भी खबर है। बताया जा रहा कि पुलिस कर्मी अपने-अपने बीट क्षेत्र में अपना-अपना धंधा सेट कर बैठे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *