ब्रेकिंग

17 सूत्रीय मांगों को लेकर जेडीए ने फिर किया प्रदर्शन, 28 से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं ठप कर किया प्रदेश व्यापी आंदोलन का ऐलान…

Spread the love

बिलासपुर / अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 6 माह से आंदोलन कर रहे जेडीए (जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन) ने छत्तीसगढ़ ने हेल्थ मिनिस्टर को उनका आश्वासन याद दिलाने दुबारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जेडीए ने 28 सितंबर से प्रदेश व्यापी आंदोलन कर न चाहते हुए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं ठप करने का ऐलान कर शासन- प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
एसोसियेशन ने कहा कि वे मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंप अपनी 17 सूत्रीय मांगों से अवगत करा पिछले महीने सांकेतिक प्रदर्शन किया था। उस समय स्वास्थ्य मंत्री ने 1 सप्ताह के अंदर उनकी मांगों को पूरा करने आश्वस्त किया था, पर 6 दिन गुजर गए अभी तक कोई पहल नही कि स्वास्थ्य मंत्री और सरकार को वायदा याद दिलाने उन्होंने फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

ये है मांगे-

0 एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स के स्टैफण्ड में वृद्धि
0पीजी रेसीडेंट डॉक्टर्स के स्टैफण्ड में वृद्धि
0 dm/ mch रेसिडेंड के स्टैफण्ड में वृद्धि
0 mbbs एवं पोस्ट – पीजी बोंडेड डॉक्टर्स के वेतन/ मानदेय में वृद्धि
0 बांड व्यवस्था को समाप्त अथवा युक्ति संगत करते हुए बांड अवधि को कम करने
0एमबीबीएस एवं पीजी बॉन्ड एमाउंट को युक्तिसंगत करने,
0 उच्चशिक्षा के लिए प्रोपर्टी मोडगेज की अनिवार्यता को समाप्त कर एनओसी की व्यवस्था करने
0 पीजी में चयनित चिकित्सको की पूर्व बांड सर्विस का उचित समायोजन करने
0 इन सर्विस डॉक्टर की पूर्व सेवा अवधि का बॉन्ड सर्विस में समायोजन करने
0सुपरस्पेशलिटी कार्ड का गठन करने
0 लंबित आयुष्मान भारत इंसेंटिव राशि का भुगतान करने
0 कांट्रेचुअल डॉक्टर्स के मानदेय का पुनरीक्षण करने।
0 चिकित्सको को डीए, टीए, एचआरए, एनपीए व अन्य सुविधाएं प्रदान करने।
0 चिकित्सको के लिए नियमित स्थाई वेतन पुनरीक्षण प्रणाली लागू करने
0 जेआए, एसआर, ड्रेमास्टर की भर्ती पदोन्नति एवं सेवा सम्बंधित सेवाओ का समयबद्ध निराकरण करने
0 बांड पोस्टिंग की समयबद्ध एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने
0 मेडिकल कालेज अथवा डीएचएस में पीजी पूर्ण करने के बाद पीजी बॉन्ड सर्विस को पूर्णतः मान्यता प्रदान करने की मांग की गई है।

डॉक्टर योगेश्वर जायसवाल प्रदेश महासचिव JDA छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *