ब्रेकिंग

निगम के रिटायर्ड अफसर समेत अन्य लोगो की जमीन के अफ़रा-तफरी के मामले में जाजोदिया परिवार का आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई सकरी पुलिस की

बिलासपुर—भूइया एप के सिटीजन पोर्टल से जमीनों की कूटरचित दस्तावेज तैयार कर निगम के रिटायर्ड अफसर समेत अन्य लोगो के जमीन की अफ़रा तफरी के मामले में पुलिस ने खपरगंज जाजोदिया परिवार के सदस्य व कपिल स्टील के संचलक आरोपी रितेश जाजोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से फर्जी दस्तावेज-ऋण पुस्तिका ,मुख़्तियरनामा ,बिक्री नामा भी बरामद किया है
सकरी पुलिस के मुताबिक सकरी तहसीलदार अश्वनी कंवर
के प्रतिवेदन पर रिपोर्ट दर्ज किया गया कि भूइया एप के सिटीजन पोर्टल के जरिये खसरा नंबर
803/6,804/1,804/2794/5 एवं 781/9 की भूमि के नामांतरण का आवेदन पेश किया गया था। जांच में पता चला कि आवेदन के साथ पेश किए गए सभी दस्तावेज फर्जी है, इन्हें आनलाइन से तैयार किया गया है। मामले के संज्ञान में आने पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी की पतासाजी करने जमीन मालिक गीता भट्टाचार्य विनोद शर्मा, अशोक साहू से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया।

सभी पीड़ितों ने अपने बयान में बताया कि न तो कभी उन लोगो ने किसी से अपनी जमीन का सौदा किया और न ही किसी को अपनी जमीन बेची है।पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि उक्त खसरे की जमीन को कपिल स्टील संचालक के रितेश जाजोदिया ने बिक्री का सौदा किया है
पुख्ता जानकारी के बाद कपिल स्टील के संचालक रितेश जाजोदिया से धारा 23 (2) के तहत बयान लिया गया। इसके बाद रितेश के कब्जे से ही पेश किए गए ऋण पुस्तिका ,सीमांकन रिपोर्ट, ईश्तहार की छायाप्रति, बी-1, पी-2 मोबाईल फोन और राम साय राम नामक व्यक्ति का पावर आफ अटार्नी जब्त किया गया।
छानबीन से जानकारी मिली कि रितेश जाजोदिया ने सभी दस्तावेज कूटरचना कर तैयार किया है। जबकि सभी खसरा भूमि के असली मालिक कोई दूसरा है। मरवाड़ी लाइन खपरगंज निवासी आरोपी रितेश जाजोदिया को बीएनएस की धारा 318(4), 338. 336 (3) 340(2), 61(2) (क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

राजस्व अमला पाक साफ

पुलिस की पड़ताल के मुताबिक आरोपी ने ही भुइयां ऐप के जरिये कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ये पूरा जमीनों के अफरा- तफरी का खेल खेला है, इसमे राजस्व अमले की कोई भूमिका ही नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *