

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में आज सुबह 7.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र तेलंगाना के मुलुगु में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। बीजापुर और भोपालपटनम, दंतेवाड़ा के नकुलनार इलाके, बस्तर और जगदलपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।




