ब्रेकिंग

शराब भट्टी के कारण सिरगिट्टी क्षेत्र का बिगड़ रहा माहौल, पार्षद ने अफसरों से शिकायत कर की भट्टी को हटाने की मांग

Spread the love

बिलासपुर। सिरगिट्टी वार्ड नंबर 10 के पार्षद पुष्पेंद्र साहू ने संभागायुक्त, कलेक्टर और आयुक्त नगर निगम को मेन रोड के मुख्य द्वार के शराब भट्टी को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।
इन अफसरों को सौंपे गए ज्ञापन में पार्षद ने कहा कि ये शराब दुकान सिरगि‌ट्टी मेन रोड के मुख्य द्वार पर ही है। जहां से लाखों लोगो का आवागमन होता है, महिलाएं और स्कूली बच्चें भी इसी रोड से आते-जाते है।
शराबी आधी सड़क तक अपनी गाड़ियां खड़ी छोड़ गाली गलौच दंगल और महिलाओं से छेडछाड करते है।


पार्षद ने कहा कि शराब दुकान मेन रोड में होने की वजह से वहां हर वक्त शराबियों को जमावड़ा रहता है, रोज वार्डवासी शराब भट्टी को लेकर मुझे शिकायत करते रहते हैं। शराबियों के जमावाड़े के कारण यहां का मौहोल खराब हो रहा है। पूर्व में भी इस स्थान से कई बार शराब भट्टी को हटाने की मांग कि जा चुकी हैं एवं मेरे द्वारा भी पूर्व में इसकी शिकायत की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *