ब्रेकिंग

कर्ज के बोझ की मार, ऊपर से ठेका कंपनी को ब्याज समेत 1 करोड़ 20 का भुगतान करने आदेश और पहली बार एमआईसी की वीडियोग्राफी कराने को लेकर मचा बवाल, सभापति ने जताई नाराज़गी कहा किसके आदेश पर गलत परंपरा चलाने प्रयास किया जा रहा…

Spread the love

बिलासपुर,,, नगर निगम के सामान्य सभा की तर्ज पर M.I.C के कार्रवाई… का वीडियो ग्राफी कराने को लेकर बवाल मचा हुआ है! M.I.C सदस्यों में जहां इसको लेकर नाराजगी है! वहीं सभापति विनोद सोनी ने इसे गलत परंपरा बता इस पर कड़ा विरोध जताया है! दूसरी चौंकाने वाली चर्चा इस बात को लेकर रही… कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कैसे कराएंगे… क्योंकि यहां तो बिजली बिल और विकास के लिए फंड नहीं है! तो ठेका फर्म को 1 करोड़ 20 लाख का भुगतान कहा से और कैसे करेंगे…!

दरअसल पूरा मामला ये P.M आवास योजना के ठेका फर्म के लंबित 1 करोड़ 20 लाख रुपए के भुगतान का है! जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिलासपुर म्युनिस्पल कर्पोरेशन को आदेश दिया है!
इसके अलावा MIC में प्रत्येक जोन को बारिश के दौरान छुटपुट काम के लिए मुरूम गिट्टी व् अन्य संसाधन मुहैया कराने सभी जोन को 10_10 लाख रुपए देने, बारिश के दौरान पानी निकासी के लिए नाले नालियों की सफाई कराने, नागरिको को स्वच्छ जल आपूर्ति कराने,और बारिश के दौरान अंधेरी सड़को को प्रकाश मान बनाने लाइट के लिए व्यवस्था कराने का प्रस्ताव रखा गया…

पूरे बैठक के दौरान शहर के अलग अलग इलाकों से गंदे पानी की आपूर्ति और उनके घरों तक पानी न पहुंचने को लेकर खूब चिल्ला चोट मची रही…

000

ऐसा पहली मर्तबा हुआ है! कि नगर निगम के MIC का वीडियो ग्राफी कराया गया है! ये गलत परंपरा है! ऐसा नहीं चलेगा… निगम प्रशासन को जवाब देना होगा… कि किसके इशारे और आदेश पर ऐसा कराया जा रहा है! क्या शासन का कोई आदेश है! या बेवजह ऐसी मनमानी की जा रही है!

विनोद सोनी सभापति नगर निगम बिलासपुर…

000

MIC की वीडियो ग्राफी पहली बार कराई गई है! इसमें गलत क्या है! MIC में जनहित से जुड़े मुद्दों को उनके जनप्रतिनिधि किस तरह उठाते है! कैसे गंभीरता से लेते है! क्या पब्लिक को ये नहीं जानना चाहिए…

प्रकाश कुमार सर्वे, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर

000

हॉ इस बार MIC के कार्रवाई की वीडियो ग्राफी कराई गई है! मेरे आदेश पर कराई गई है! ताकि इसका रिकॉर्ड रखा जा सके…

पूजा विधानी, मेयर नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *