0 विकास भवन के सामने दूसरे दिन भी डटे रहे
0 मिल रहा कर्मचारी संगठनों का समर्थन


बिलासपुर। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने अपनी 6 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 3 दिवसीय प्रदर्शन के दूसरे दिन छाता लेकर विकास भवन के सामने चोंगा लगाकर धरना दिया।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने आंदोलन के पहले दिन गत मंगलवार पंडाल उखाड़ उन्हें खदेड़ने की कोशिश की थी। इसलिए बुधवार को आंदोलनकारी पंडाल के अभाव में छतरी लेकर अनोखा प्रदर्शन करते दिखे। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और वही धरना दे शासन- प्रशासन को जमकर कोसते रहे।कर्मचारियो ने बताया कि वे अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 नवंबर तक हड़ताल पर रहेंगे । 6 सूत्रीय मांगों में लंबित वेतन के भुगतान हर माह 1 तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने, नगरीय निकायों में प्लेसमेंट ठेका पद्धति को शीघ्र समाप्त करने, नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन स्किम लागू करने, नगरीय निकायों के मृत कर्मचारी के परिवार के आश्रित सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने और निकायों में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सभी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित करने व 6. छठवें व सातवें वेतनमान के एरियर राशि के भुगतान करने की मांग शामिल है। इन मांगों को लेकर वे पहले भी शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने प्रयास कर चुके है।

इसके बाद भी जब उनकी मांगों पर कोई निर्णय नही लिया गया उन्हें सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है निगम प्रशासन को नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साहू के निर्देश का भी भान नही है उन्होंने गत 26 -27 सितंबर को समीक्षा बैठक के दौरान निकाय के कर्मचारियों को हर माह पहली तारीख को वेतन भुगतान करने निर्देश दिया है। निकायों के अफसर उनके इस फरमान तक का पालन नही कर रहे है। जिससे कर्मचारियों में रोष है।
ज्ञात हो कि समय पर वेतन की मांग को लेकर नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संगठन ने तीन दिवसीय हड़ताल को दो दिन में संचालक नगरी प्रशासन के आश्वासन पर स्थगित कर दिया था। इसके बाद भी समय पर वेतन भुगतान न होने पर संगठन को पुनः हड़ताल की घोषणा करनी पड़ी। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नही की गई तो आने वाले नगरीय निकाय चुनाव पर इसका असर दिखेगा। बहुत सारे नगरीय निकायों में अभी भी 1 से 2 माह के वेतन भुगतान लंबित है । उनकी मांग पर शासन द्वारा गम्भीरतापूर्वक कार्रवाई नहीं की जा रही है..
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दिया समर्थन
आंदोलन के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी जी आर चंद्रा ने फेडरेशन की ओर से समर्थन पत्र सौप कर्मचारियो की मांग को जायज बता उनके इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने आश्वासन देकर आंदोलनकारी अधिकारी कर्मचारियो का हौसला बढ़ाया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 23, 2026युक्तियुक्तकरण, जनदर्शन और सुशासन, फिर भी 3 साल में नही मिले मास्टर, चितावर मिडिल स्कूल की छात्राओं ने फिर कलेक्ट्रेट पहुंच मांगा टीचर…
UncategorizedJune 23, 2026न्यायधानी के सेंट्रल जेल की चारदीवारी के अंदर पत्थर से हमला कर विचाराधीन बंदी की हत्या, बिन सजा-सजाए मौत, जिम्मेदार कौन…
UncategorizedJune 23, 2026लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आगजनी से दर्जन भर मौतों की खबर से फिर जागा न्यायधानी का निगम, मुख्यालय दफ्तर के ठीक बगल के काम्प्लेक्स के दो फ्लोर पर चल रहे ऑक्सिडेशन क्लासेस का लिया जायजा, कबूली खामियां…
UncategorizedJune 23, 2026धार्मिक नगरी रतनपुर में न्यू रामायण, लवकुश पर साध्वी ने लगाया मंत्रियों का धौस दिखा अपमानित, प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने आरोप, एसएससपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार…

