ब्रेकिंग

बेरिकेट्स तोड़ जवानों को कुचलने का प्रयास, महिला समेत तीन अफगानी नागरिक गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। दो थानों की पुलिस ने देर रात बेरिकेट्स तोड़ अंधाधुंध भाग रहे 3 संदिग्ध विदेशी नागरिकों को धर दबोचा। जो मूलतः अफगानिस्तान व उज़्बेकिस्तान के रहने वाले हैं । जो नशे में थे और यहाँ स्वदेशी मेले में ड्रायफ्रूट का कारोबार करना बता रहे।
रतनपुर थाने का स्टाफ रात को शनिचरी बाजार के बेरीकेट्स पर तैनात रहा। तभी रात करीब 2:बजे तेज रफ्तार कार को देख जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार बेरिकेट्स को उड़ा स्पीड से भाग निकली। रतनपुर पुलिस ने किसी बड़ी अनहोनी के सन्देह में इसकी सूचना कोनी पुलिस को दी । सूचना पर कोनी पुलिस ने आनन-फानन में वहाँ से गुजर रहे एक ट्रक को अड़ा अंधाधुंध भाग रही कार को रोका तो 3 विदेशी नशे में धूत मिले। तीनो को थाने में लाकर पूछताछ की गई ।
कड़ाई से पूछताछ करने पर संदिग्ध विदेशी नागरिकों ने बताया कि वे मूलतः अफगानिस्तान व उज़्बेकिस्तान के रहने वाले हैं । वे लोग ड्राई फ्रूट का काम करते हैं इसी सिलसिले में इस तरफ आए थे । उनकी गाड़ी की जांच की गई तो गाड़ी में कुछ नहीं मिला ।

रतनपुर पुलिस उनके खिलाफ में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *