ब्रेकिंग

ई है राजकिशोर नगर सीपत रोड प्रीमियम वाइन शॉप तू देख बबुआ…नकद में डिस्को, ऑनलाइन भुगतान में खिसको…

Spread the love

बिलासपुर/ डिजीटल इंडिया के ऑनलाइन भुगतान के दावे ने संभागीय जिला मुख्यालय न्यायधानी के राजकिशोर नगर सीपत रोड के प्रिमियम शराब दुकान में ही दम तोड़ दिया।
आप खुद देखिए कैसे राजकिशोर नगर सीपत रोड के प्रीमियम शराब दुकान के काउंटर में पुट्ठे पर ओनली कैश की तख्ती लगा दी है,,,

कैसे भीड़ भाड़ से बचने प्रीमियम शराब दुकान में दारू खरीदने के लिए पहुँचने वाले मदिरा प्रेमियों को ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा न होने और चेंज न होने की बात कहकर लौटाया जा रहा,,, सरकार है कि ऑनलाइन पेमेंट का ढिंढोरा पीट रही…
कोई कह रहा कि ऑनलाइन पेमेंट में ऊपरी कमाई न होने के कारण ग्राहकों को लौटाया जा रहा तो कोई कुछ…
सवाल यह उठ रहा कि जब आलू-प्याज, धनिया- मिर्च और गुपचुप ठेले से लेकर आम दुकानदार और पेट्रोल पम्प वाले ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार कर रहे तो मदिरा प्रेमियों को सुविधा देने वाले प्रीमियम शराब दुकान वाले को दिक्क्त क्यो… क्या प्रशासन और आबकारी विभाग का इस प्रीमियम दुकान पर कोई नियंत्रण नही है,,, और यदि है तो फिर ऑनलाइन भुगतान पर इतना टँटा क्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *