0 मामला नायब तहसीलदार से सरकंडा थानेदार व स्टाफ द्वारा दुर्व्यव्हार का
0 उच्चस्तरीय मजिस्ट्रीयल जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


बिलासपुर। नायब तहसीलदार के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर प्रदेशभर में धमाल मच गया है। छ ग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आव्हान पर प्रदेश भर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने नेहरू चौक में भोंपू लगा धरना प्रदर्शन कर शासन और प्रशासन को कोसते हुए कलेक्टर और आईजी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप घटना की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रियल जांच करा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की ।
ज्ञापन सौंपने के बाद संघ के अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने कहा कि संघ मजिस्ट्रियल जांच चाहता है। जांच टीम में पुलिस और अपर कलेक्टर रैंक के अधिकारी को शामिल करने
घटना में शामिल थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की ।
ये है घटना
अब तक सामने आए घटना के मुताबिक गत 17 नवंबर को बस्तर में पदस्थ नायब तहसीलदार जो बिलासपुर अशोक नगर में रहते है। वे अपने भाई व पिता के साथ घर जा रहे थे तब पुलिस ने उन्हें रोक उनसे दुर्व्यवहार किया । आरोप है कि थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों ने उनके साथ गाली गलौच कर उल्टे उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर दिया गया। जबकि घटना के दौरान नायब तहसीलदार ने पुलिसवालों ने अपनी पहचान भी बताई लेकिन फिर भी उन्हें अपमानित किया गया।
00 संघ की मांग
0 संघ की मांग है कि अपर कलेक्टर रैंक के मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच समिति का गठन कर पूरी घटना की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए।
0 घटना में शामिल थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

