ब्रेकिंग

कांग्रेस नेता त्रिलोक ने कहा हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद तोड़ने आया था निगम अमला, इसलिए समर्थकों के साथ किया विरोध


0 चर्चा कर सबको शांत कराने कोशिश की पर अफसर सुनने तैयार नही
0 इसके चलते बिगड़ा माहौल

बिलासपुर। इधर कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने हाई कोर्ट के स्टे आर्डर के बावजूद नगर निगम प्रशासन पर जबरिया बलपूर्वक कार्रवाई कर परेशान करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नियम विरुद्ध कार्रवाई का विरोध किया।नगर निगम के जोन क्रमांक 8 कोनी के जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय अमले के साथ सुबह-सुबह कोनी क्षेत्र में रोड किनारे बंन रहे दुकान को हटाने की कार्रवाई कर रहे थे।
श्री श्रीवास का कहना है कि जब पूर्व में नगर निगम प्रशासन ने इन्हें कब्जा हटाने नोटिस जारी किया था तब कोनी व्यापारी कल्याण संघ ने विस्थापन नियम का हवाला दे केस लगाया था जिस पर हाईकोर्ट ने संघ को राहत देते हुए स्टे आर्डर प्रदान किया गया था कि जब तक व्यापारियो के व्यवस्थापन की व्यवस्था न हो तब तक उनका निर्माण न तोड़ा जाय। छोटी कोनी निवासी सुशीलi टंडन अपने पुराने दुकान को तोड़कर नया बनवा रही थी, जिसे बिना किसी नोटिस के निगम प्रशासन तोड़ने पहुंच गया जब वार्डवासियों ने उन्हें कॉल कर अवगत कराया तब वे वार्ड वासियों के साथ मौके पर इस बात का विरोध करने गये। उन्होंने अफसरों स नियम विरुद्ध कार्रवाई न करने चर्चा का प्रयास किया कि ,जब हाईकोर्ट ने स्टे दिया है तो उसका पालन करते हुए कार्रवाई करे पर अफसर सुनने तैयार नही हुए जिससे भीड़ उग्र हुई। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की जिससे हंगामा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *