ब्रेकिंग

विधायक के करीबी कोल कारोबारी ने जहर सेवन कर दे दी जान, सुसाइड नोट में कई लोगो के नाम, मामला लेनदेन का

Spread the love

बिलासपुर। तिफरा क्षेत्र में रहने वाले कोयला कारोबारी और विधायक के करीबी नरेंद्र कौशिक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। नरेंद्र लंबे समय से मानसिक तनाव में थे चर्चा है कि मृतक से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमे में कई लोगों के नाम का जिक्र है।
बताया जा रहा है कि व्यापार में धोखाधड़ी और भारी कर्ज के कारण परेशान नरेंद्र कौशिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के करीबी माने जाते थे। वे कोयला व्यापार से जुड़े थे और बड़े स्तर का कारोबार करते थे। सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र ने कुछ कोयला व्यापारियों और अन्य लोगों के खिलाफ लेनदेन से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत सरगांव थाना, मुंगेली एसपी, और आईजी तक पहुंचाई थी। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इस मामले ने कोयला व्यापार जगत में सनसनी फैला दी है।
बताया जा रहा है कि कोयला व्यापार में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के कारण वे आर्थिक संकट में फंस गए थे। धोखाधड़ी करने वालों ने उनके कोयले और लोडर को बेचकर पैसे हड़प लिए थे। इसके चलते उनका कर्ज बढ़ गया और वह लगातार मानसिक दबाव में थे।मंगलवार को सरगांव में अपनी गाड़ी में बैठकर उन्होंने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले नरेंद्र ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कुछ लोगों के नाम दर्ज हैं।

खेदू बलदाऊ का क्या होगा

नरेंद्र बड़े कोल कारोबारी थे। कद्दावर भाजपा नेता के करीबी रहे। कारोबार में लाखों के धोखाधड़ी का शिकार होने पर उन्होंने एसपी आईजी और डीजीपी से लेकर सीएम तक से शिकायत की पर कही कोई सुनवाई नही हुई। तो आम आदमी का सुशासन बाबू के राज में क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।


नीलेश पाण्डेय
थाना प्रभारी सरकंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *