0 धरे रह गया रसूख पुलिस ने सबके मोबाइल जब्त कर टँटा ही खत्म कर दिया
0 कर दी खटाखट कार्रवाई, मोबाइल घनघनाते रहे रसूखदार किसी की नही सुनी


बिलासपुर–सिविल लाइन पुलिस ने रविवार देर रात वसुन्धरा नगर के एक मकान में दबिश देकर हुक्का बार संचालक, मकान मालिक समेत एक दर्जन लोगों को गिरप्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में रसूखदार
परिवार के लड़के भी है। जिन्हें बिना कार्रवाई निकालने के लिए इन लोगो ने जमीन आसमान एक कर दिया। लेकिन पुलिस के सामने एक नहीं चली। पुलिस ने 3 संचालको समेत सभी 12 आरोपियों को धरदबोचा जिसमे नाबालिग भी है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर तय योजना के तहत रविवार देर रात सिविल लाइन और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने अजय कुमार के मकान पर धावा बोला।
इस कार्रवाई में मकान मालिक अजय कुमार और पार्टनरशिप में बार का संचालन करने वाले तीनो संचालक
श्रीकांत प्रजापति, वेदांत शुक्ला, विनोद ठाकुर पकड़े गए। इन लोगो ने अपना प्रभाव दिखा दबाव बनाने प्रयास किया परन्तु चली नही सभी के मोबाइल सेट को जब्त कर लिया गया। मौके से नाबालिग समेत सभी 12 आरोपियों और भारी मात्रा में बरामद नशे के जखीरे 10 हुक्का पाट, हुक्का पाईप, चीलम, 21 डिब्बा अलग अलग फ्लेवर का हुक्का तम्बाकू, जफरान पान फ्लेवर तम्बाखु का 12 डिब्बा जब्त किया। साथ ही 20-20 किलोग्राम का 8 पेटी चारकोल,एक बोरी टीशू पेपर, एक बोरी फिल्टर और एक हीटर, कोयला भी जब्त किया गया।
आखिर किसकी सह पर चल रहा अवैध कारोबार
सवाल यह उठ रहा कि आखिर किसकी सह पर अभी भी बिना डर भी के धड़ल्ले से ये हुक्का बार चल रहा था। क्या वाकई सिविल लाइन और एसीसीयू के स्टाफ को इसकी जानकारी नही थी।
400 रुपये घण्टा
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान अवैध हुक्का बार के संचालकों ने सिगरेट तम्बाखु युक्त फ्लेवर का दाम प्रति घण्टा 400 रूपया लेना बताया।
दम मारो दम टाइप माहौल
एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि जब टीम मकान के अंदर पहुची तो वहाँ धुंआ ही धुंआ था। सब दम पर दम लगा रहे थे। सभी नशेड़ी शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे।
ये पकड़े गए-
पकड़े गए आरोपियों में मकान मालिक अजय कुमार हुक्का बार के पार्टनर श्रीकांत प्रजापति पिता राजा राम प्रजापति 32 साल राजीव गांधी चौक कुम्हार पारा, वेदांत शुक्ला पिता स्व प्रेम नारायण शुक्ला 32 साल दयालबंद नारियल कोठी, विनोद ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर 28 साल सिंधी कालोनी। और प्रिंस कश्यप पिता रविशंकर कश्यप 25 साल कुदुदण्ड एसबीटी कालेज शौर्य कश्यप पिता दिलीप कश्यप 18 साल तेलीपारा आरके बुटहाउस गली
शुभम माखिजा पिता अमित माखिजा 24 साल सरकंडा मुक्तीधाम चौक
अरनव मिश्रा पिता शैलेद्र मिश्रा 18 साल सरकंडा मुक्ती धाम चौक
राज कश्यप पिता देवीशंकर कश्यप 24 साल पुराना बस स्टैण्ड सिटी सेंटर
दक्ष कश्यप पिता स्व० अरूण कश्यप 18 साल तेली पारा नंदू गैरेज के पास
विनीत ऐलानी पिता शंकर ऐलानी 22 साल निवासी सरकंडा नूतन चौक बाडी टेम्पल के पास और एक नाबालिग शामिल है। इन सभी
आरोपियों के खिलाफ धारा 04, 21 (1), 21 (2), 27 सिगरेट और अन्य तम्बाखु अधिनियम 2003 के तहत अपराध कामय किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

