ब्रेकिंग
Uncategorized

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिदू जागरण मंच ने किया 3 दिसम्बर को महारैली का ऐलान

बिलासपुर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार, मारपीट, हत्या एवं बलात्कार के विरोध में सोमवार को प्रेस क्लब में हिन्दू जागरण मंच ने पत्रकारों से चर्चा कर बर्बरता पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंगलवार को महारैली का ऐलान किया।

  हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक शैलेश सिंह बिसेन,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ दुबे,महिला समन्वय प्रांत संयोजिका रश्मि द्विवेदी और प्रांत प्रचारक प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के जितेंद्र चौबे ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री स्कूल ग्राउंड, में हिन्दू भाई बहन एकत्र होंगे।  संबोधन के बाद दोपहर करीब  02:30 बजे महारैली निकली जाएगी। ये महारैली लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से गोल बाजार, सदर बाजार कलेक्टर ऑफिस पहुचेगी। जहां कलेक्टर के नाम  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा।  इस महारैली का उद्देश्य बांग्लादेश में  हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार और वहाँ की मौन सरकार को सन्देश देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button