

बिलासपुर/ करोड़ो के बजट वाले बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के दावे की सच्चाई की ये तस्वीर पूछ रही क्या यही स्मार्ट सिटी है। तारबाहर थाना परिसर के ट्रफिक एंड कमांड सेंटर में स्मार्ट सिटी और पुलिस विभाग के अफसरो की आवाजाही है, पर मुख्यद्वार पर रखे गमले के हालात बता रहे कि अफसर हरियाली और हरियाली के दावों से कितने दूर है…



इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे कमांड सेंटर के चमचमाते बिल्डिंग के गेट पर रखे ये गमले कैसे अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे,,, कोई देखने वाला नही पानी डालना तो दूर की बात है, नतीजतन उद्घाटन के दौरान साज-सज्ज़ा के लिए बिल्डिंग के सामने गेट किनारे रखे गमलों के पौधे सूखकर ठूंठ में तब्दील हो गए है,

ठूंठ से सजा ये गमला अब गेट पर पीकदान के काम आ रहा, रही – सही सुंदरता गमले में फेंके गए प्लास्टिक के बॉटलो ने पूरी कर दी, स्मार्ट सिटी के दफ्तर का जब ये हाल,,, और पौधरोपण को लेकर जब इतनी संजीदगी है तो आप समझ लीजिए आपका शहर कितना स्मार्ट, कितना हराभरा और स्वच्छ है…



