0 कोतवाल कह रहे करा रहे जांच
0 इतने बड़े हादसे के बाद भी कौन गोदाम संचालक को बचाने लगा रहा जोर


बिलासपुर। तेलीपारा के किशोर फुटवियर के गोदाम के सामने दिन दहाड़े ट्रक खड़ी कर माल लोड करने के दौरान रस्सी फेकने से राहगीर का गला फंस गया। उसकी जान जाते जाते बच गई वह 5 दिन अस्पताल में भर्ती रहा डिस्चार्ज होने के बाद वह आज भी गले मे जख्म लेकर घूम रहा पर 9 दिन बाद भी सिटी कोतवाली पुलिस ने आज तक गोदाम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया। कोतवाल अभी भी जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे।
सवाल यह उठ रहा कि पुलिस आखिर ऐसे क्या जांच कर रही कि 9 दिन बाद भी जाच पूरी नही हो सकी। जबकि आवेदक घायल रमेश शुक्ला ने इस हादसे के दूसरे दिन 31 दिसम्बर को ही सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी।
सवाल यह उठ रहा कि आखिर इतनी बड़ी घटना और गलती के बाद भी गोदाम संचालक के खिलाफ कार्रवाई क्यो नही की गई, गोदाम संचालक कारोबारी को आखिर किसका संरक्षण है कि पुलिस भी कार्रवाई करने से हिचकिचा रही है।
आखिर दिन में कैसे घुस रहे मालवाहक
इससे भी बड़ा सवाल ये है कि दिन में सुबह 11 बजे मालवाहक गाड़ी तेलीपारा जैसे व्यस्ततम इलाके में कैसे घुस रही है जबकि कलेक्टर ने भारी और मालवाहकों की आवाजाही पर सुबह 6 से रात 10 बजे तक प्रतिबंध का ऐलान किया है।



