ब्रेकिंग

धार्मिक नगरी रतनपुर में न्यू रामायण, लवकुश पर साध्वी ने लगाया मंत्रियों का धौस दिखा अपमानित, प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने आरोप, एसएससपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार…

Spread the love

बिलासपुर./ जूना अखाड़े की महिला साध्वी ने रतनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर बीजेपी के मंत्रियों की धौंस दिखा कई सालों से प्रताड़ित करने ग़म्भीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

महिला साध्वी का आरोप है कि उनके साथ न केवल सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया, बल्कि संत समाज के बीच उनका अपमान कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। साध्वी के अनुसार, 3 जून को ग्राम फुलवारीपारा के भयहरण हनुमान मंदिर आश्रम में वे अन्य सन्तो के साथ मृत्यु भोज में बैठी थीं, तब भी अध्यक्ष ने उनके साथ अमद्र व्यवहार किया करते हुए उन्हें हाथ पकड़कर उठा दिया और
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित साध्वी ने इसे संत समाज की गरिमा और सम्मान पर सीधा आघात बताते हुए अध्यक्ष पर आश्रम में तोड़फोड़ और हस्तक्षेप का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।

महिला सम्बन्धी अपराध पर रतनपुर पुलिस नही ग़म्भीर

महिला साध्वी ने रतनपुर पुलिस पर महिला संबंधी अपराध की शिकायत दर्ज करने में कोताही, और अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनैतिक संरक्षण के कारण कार्रवाई न होने पर वे
शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक आकर एसएसपी से न्याय की मांग करनी पड़ी, एसएसपी ने एडिशनल एसपी को पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *