0 मरघट के आस चल रही थी महुआ की अवैध डिसलरी
0 40 केन पकड़ी गई शराब की कीमत बताई जा रही 1 लाख 32 हजार

0 दो आरोपी भी पकड़ाए

बिलासपुर । लोफन्दी में जहरीली शराब से हुई 9 मौतों को लेकर न तो प्रशासन गम्भीर है न आमजन तभी तो जगह जगह से अवैध महुआ शराब की खबरे आ रही है। सरकंडा पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम चिल्हाटी के श्मशान घाट के पास दबिश देकर दो आरोपियों को 1160 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 40 केन में पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 2 लाख 32 हजार रुपये बताई जा रही।
खबर है कि ये अवैध शराब पंचायत पंचायत चुनाव के मद्देनजर बनाई जा रही थी
जिसे पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़ा है। शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों में धनराज रात्रे (29) और धरमजीत रात्रे (29) शामिल है। इसके साथ ही, शराब ढोने के लिए इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BP 9590 को भी जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59क के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026साइंस कॉलेज मैदान के किराए का लफड़ा, कॉलेज प्रशासन ने लगाया मेले के गेट पर ताला, मचा बवाल…
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…



