बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं के बीच मचे बवाल को ठंडा करने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है।

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो ने कुछ नेताओं और कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ़ अनुशासनहीनता के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भेजी है। इससे हो रही फजीहत और मामले को ठंडा करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू को कमेटी का संयोजक बनाया गया है वही पूर्व विधायक अरूण वोरा और पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा को सदस्य। कमेटी को बिलासपुर का दौरा कर स्थानीय नेताओं और जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने कहा गया है।

इन नेताओं के खिलाफ शिकायत
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव त्रिलोक श्रीवास और महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई और कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।
अब देखना है। कि कमेटी का बरनाल मामले को ठंडा करने में कितना सहायक होगा कुछ होगा या सब कूल कूल हो जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

