ब्रेकिंग

नगर निगम के नोटिस की इतनी इज़्ज़त, या खेल सेटिंग का, कह रहे आवासीय क्षेत्र काम्प्लेक्स बनकर तैयार शेड का काम चालू

Spread the love

बिलासपुर। नगर निगम के नोटिस की कितनी इज्जत है आप भी देख लीजिए। निगम प्रशासन एक तरफ बिना अनुमति निर्माण का नोटिस जारी करने की बात कह रहा, वही दूसरी तरफ बेखौफ निर्माण कार्य जारी है।


निगम प्रशासन के भवन शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक ये ज्वाली नाला रोड पर नवनिर्मित तीन शेड कमल नागवानी का बताया जा रहा है, बताया जा रहा कि श्री नागवानी ने यहां भवन निर्माण की अनुमति मांगी थी, चूंकि इस वैकल्पिक रोड पर निर्माण की अनुमति का प्रावदान ही नही इसलिए अनुमति नही दी गई तो उसने रातो-रात यहां तीन शेड का निर्माण करा लिया। वह ड्रील मशीन से सड़क के कांक्रीट को दिन दहाड़े खुदवा रहा।
वही उसके सामने नाले के किनारे एक भारी भरकम काम्प्लेक्स भी बनकर तैयार है फिनिशिंग का काम चल रहा। भवन शाखा अधिकारी सुरेश शर्मा का कहना है कि इस रोड पर भवन निर्माण की अनुमति न होने के कारण इस काम्प्लेक्स के मालिक को जिला पशु औषधालय के बगल चश्मा दुकान से रोड दिखाने पर आवासीय निर्माण की अनुमति दी गई है। यदि वह व्यवसायिक निर्माण करा रहा तो गलत है।
000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *