ब्रेकिंग
BILASPUR

लगातार पराजय से जूझ रहे कांग्रेस को नए फार्मूले की तलाश, देश भर के 700 जिलाध्यक्षो से कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे सीधे संवाद

दिल्ली। लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय चुनाव में लगातार मिल रही पराजय ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सोचने विवश कर दिया है। यही वजह है कि अब पार्टी और संगठन को मजबूत करने कवायद की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिलाध्यक्षो से सीधे संवाद करेंगे और उन्हें टिप्स भी देंगे।
इसी के मद्देनजर एआइसीसी ने देश भर के लगभग 700 जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की तीन दिवसीय बैठक के आयोजन का खाका तैयार किया है। ये बैठक 27-28 मार्च और 3 अप्रैल को नई दिल्ली में तीन बैचों में होगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और प्रभारियों की बैठक में ये निर्णय लिया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे। इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कुछ नेताओं के एक अनौपचारिक समूह द्वारा तैयार की गई संगठनात्मक मजबूती की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। कहा जा रहा कि इस तरह की ये बैठक यहां 16 साल बाद होने जा रही है, जो कांग्रेस के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस पहल का पायलट प्रोजेक्ट गुजरात में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में लागू किया जाएगा। कहा जा रहा कि।इस बैठक का उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को पार्टी के संचालन और उम्मीदवारों के चयन का अधिकार देकर संगठन को सशक्त बनाना है।


डीएनए टेस्ट भी


इसके अलावा डीएनए टेस्ट की बाते भी सामने आ रहीं है। कहा जा रहा कि पार्टी ने जिन पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा है वे पार्टी के प्रति कितने वफादार और संवेदनशील है इस बात का भी पता लगाया जाएगा। उनके कार्यप्रणाली और पार्टी को नुकसान पहुचाने वाले बयानो का खाका भी तैयार किया जा रहा ताकि जिलाध्यक्षो से विवादित और पार्टी को नुकसान पहुचाने वाले बयानो को लेकर उनसे जवाब तलब किया जा सके।


बदलना होगा ट्रेंड


जानकारों का कहना है कि यदि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहती है तो उन्हें पुराने ढर्रे को छोड़कर उन मुद्दों पर फोकस करना होगा जिनकी वजह से लगातार पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा। ये भी देखना होगा कि प्रतिद्वंदी पार्टी कैसे और किन मुद्दों पर सत्ता सीन हुई इस पर पूरा फोकस करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button