बिलासपुर। निकाय चुनाव के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के विस्तार और बिलासपुर को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चा है. जो वक्त है बदलाव का के नारे के साथ थम सा गया।
खबर है कि 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के बीच ही मंत्री मण्डल का विस्तार होना है। चर्चा है कि नगर विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का मंत्री बनना लगभग तय है, सन 2018 के बाद नेतृत्व विहीन बिलासपुर से मजबूत नेतृत्व की मांग उठती रही है उससे लगभग तय है कि अमर को मंत्री पद दिया जा सकता है।
वही एक बार फिर प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरणदेव के भी मंत्री मण्डल में शामिल होने की चर्चा है। कहा जा रहा कि बैलेंसिंग फार्मूले के तहत


उनकी जगह बिल्हा विधायक को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है।
इसके साथ ही सीनियर भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सलाहकार बनाने और पार्टी के अंदर मची नाराजगी को दूर करने मार्च महीने तक निगम मण्डल के पदों पर नियुक्ति के तैयारी की भी चर्चा जोरो पर है।
हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद से मंत्री मण्डल विस्तार और निगम मंडलो में नियुक्ति का भपका पहले भी छोड़ा जाता रहा है। अब इस हफ्ते तय होगा कि जिन सम्भावित दावेदारों के नाम सामने आ रहे वे रंग बरसे… की तर्ज पर होली मनाएंगे या इस बार भी ये भपका ही साबित होगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

