ब्रेकिंग

जश्न का टसन, जेल से छूटे और विधायक समेत 13 पर फिर हो गया एफआईआर

Spread the love

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में 7 माह बाद शुक्रवार को जेल से रिहा हुए , भिलाई विधायक देवेंद्र की रिहाई पर।जश्न मनाना उनके और पार्टी नेताओं के लिए संकट बन गया।


राजधानी पुलिस ने सड़क जाम के मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
मामला राजधानी के गंज थाना क्षेत्र का है। एफआईआर में देवेन्द्र यादव, सुबोध हरितवाल, शांतनु झा, आकाश शर्मा, शोएब ढेबर, अतीक मेमन, फराज, फरदीन खोखर, अनवर हुसैन, शेख वसीम, नीता लोधी, बाबी पांडे, शिबली मेराज खान का नाम शामिल है। नीता भिलाई नगर निगम की पूर्व महापौर हैं। गंज थाने में इन सभी के खिलाफ BNS की धारा 126 (2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *