ब्रेकिंग

और… पोते को बचाने तेंदुए से भिड़ गया दादा, दादे के साहस से इलाका स्तब्ध

Spread the love

बिलासपुर/ गरियाबंद/ कहते है कि “मूल से ज्यादा ब्याज प्यारा होता है” अर्थात व्यक्ति को अपनी संतान से अधिक, संतान की संतान प्यारी लगती है। तभी तो एक दादा अपने 4 साल के पोते को बचाने तेंदुए से भिड़ गया और उसे तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लाया।
ये घटना गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कोठीगांव की है। बताया जा रहा कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे दर्शन नेताम का 4 वर्षीय बेटा प्रदीप नेताम अपने घर के आंगन में खेल रहा था. इस बीच एक जंगली तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भागने लगा घटना के दौरान घर पर सिर्फ बच्चा और उसके दादा थे. बच्चे के माता-पिता काम पर गए थे।
अपने पोते की चीत्कार सुन जब दादा बाहर निकला तो देखा कि तेंदुआ बच्चे को अपने जबड़े में उठाकर ले जा रहा है।
बच्चे के दादा ने तेंदुए का जंगल तक पीछा किया और अपनी जान से खेल तेंदुए से भिड़ गया, और अपने मासूम पोते को तेंदुए से संघर्ष कर उसके जबड़े से छुड़ा लिया. थक हारकर तेंदुआ बच्चे को छोड़ भाग निकला। ग्रामीणों ने दादा और पोते को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुचाया जहां मासूम बच्चे प्रदीप का उपचार जारी है। उसके गले में चोट बताई जा रही है।
वृद्ध दादा- और पोते के इस कारनामे को सुन आसपास के लोग उनसे मिलने और उन्हें देखने पहुच रहे है, उनके किस्से सुना रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *