0 स्कूल प्रबंधन पर लगाया बच्चों की शरारत बता मामले को निबटाने का आरोप

0 ऐसी घटनाओं के लिए स्कूल को चर्चित बता की सख्त कार्रवाई की मांग
बिलासपुर। सेंट पलोटी स्कूल विस्फोट कांड से आक्रोशित पालको ने शनिवार सुबह स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन कर स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर नारेबाजी की। नाराज पालको ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे पर स्कूल प्रबंधन की ओर से डर के मारे कोई उनकी बात सुनने बाहर नही आया।
अभिभावकों ने जानना चाहा कि घटना में एक बच्ची झुलसी है इतनी बड़ी घटना हो गई, इसका जिम्मेदार कौन है स्कूल प्रबंधन क्या कर रहा।
परिजनों ने इस हादसे के लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन इस घटना को बच्चों की शरारत बता पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है. पालको ने घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
चर्चित है स्कूल
प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पहले भी इस स्कूल में इस तरह की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन स्कूल प्रबन्धन के हर बार टाल मटोल से ही नौबत विस्फोट तक पहुच गई। उनकी मांग है कि
24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ़ FIR दर्ज करा दोषियों पर कार्रवाई की जाय, बरामदे तक सीसीटीवी लगे है तो फिर इनके फुटेज निकाल कार्रवाई क्यो नही की जा रही।
बताया जा रहा कि मौके पर मिले सिल्वर के चिथड़े से अनुमान है कि इस ब्लॉस्ट में सोडियम का इस्तेमाल हुआ है।
जिसे पटना से किसी शिक्षक द्वारा ऑनलाइन मंगाए जाने की बात सामने आ रही है।
पर सवाल यह उठ रहा कि सोडियम का ये पैकिंग लेडीज टॉयलेट तक कैसे पहुँचा आखिर निशाने पर था कौन और किसने ये हिमाकत की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार

