ब्रेकिंग

जिला और निगम मुख्यालय दफ्तर जगमग, अंधेरे में आदर्श और आमजन

Spread the love

0 दफ्तरों में दीवाली है सड़को पर अंधेरा

0 स्मार्ट सिटी में करोड़ो के ठेके की आधी से ज्यादा सड़क बत्ती ठप्प

0 गाड़ियों की हेडलाइट के भरोसे सड़को पर दौड़ रही गाड़ियां

बिलासपुर। निश्चित तौर पर जिला मुख्यालय और निगम मुख्यालय शानदार होना चाहिए ये शहर की शान है , पहचान है, पर ये क्या सरकारी मुख्यालयों में तो चकाचक रंगबिरंगी रौशनी जगमगा रही पर हमारे आदर्श महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में धूल फांक रही,

करोड़ो की स्ट्रीट एलईडी लाइटे जाने कब से ठप पड़ी है, कोई देखने वाला नही। ये सब केवल पब्लिक और मीडिया को ही दिखाई दे रहा।
आप खुद देखिये ये शहर के गली मोहल्लों की तस्वीरें नही बल्कि प्रदेश के सबसे दूसरे बड़े शहर न्यायधानी और स्मार्ट सिटी लिमिटेड बिलासपुर के मुख्यमार्गों और नई पीढ़ी को प्रेरणा  देने वाले हमारे आदर्श महापुरुषों चौक- चौराहो पर स्थापित की गई प्रतिमाओं अंधेरे डूबी की तस्वीरें और वीडियो फुटेज है, जिन्हें गाड़ियों की लाइटों के जरिये ली गई है।
सवाल यह उठ रहा कि आखिर जिम्मेदार अफसरों को ये सब क्यो दिखाई नही देता। क्या वे शहर में नही निकलते क्या वे घर और ऑफिस के चैंबर तक ही सीमित है। क्या लाइटों की मरमत के लिए फंड नही है, क्या इन लाइटों की मॉनिटरिंग के लिए स्टाफ नही है या फिर ठेका कम्पनी से मितानी निभाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *