0 मरीज के परिजन ने कर दी डॉक्टर के अवैध वसूली की ऑडियो वायरल
0 सरकार कह रही आयुष्मान, ये भेज रही नरक


बिलासपुर। लगता है अब गब्बर को आना ही पड़ेगा, निजी तो निजी सरकारी अस्पतालों में भी चिकित्सा सेवा के नाम पर खुली लूट मची है। अब जिला अस्पताल के 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की महिला डॉक्टर का गर्भवती महिला से इलाज करने के नाम पर 6 हजार रुपए की मांग का आरोप है। बकायदा औडियो वायरल हो रहा जिसमे 2 हजार की पेशगी लेने के बाद , बांकी चार हजार रुपए के लिए धमकी चमकी और कोसने की आवाज है।बकाये की रकम न मिलने से गुस्साई डॉक्टर मरीज और उसके परिजनों को नर्क में जाने का श्राप दे रही है। बताया जा रहा कि पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत भी सिविल सर्जन से की है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के निर्देश भी दिए हैं।
बताया जा रहा कि सेमरचुवा निवासी महिला नसबंदी कराने जिला अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में भर्ती हुई थी। गत 19 मार्च को स्त्री रोग विभाग की चर्चित डॉक्टर ने उसका का ऑपरेशन किया। मरीज का आरोप है कि इलाज के नाम पर डॉ ने उससे 6 हजार रुपए की मांग की जिसमे से 2 हजार रुपए नगद लिया। इसके बाद से वह मरीज को बांकी रकम के लिए धमकाने रही और महिला गरीबी परिस्थिति का हवाला देकर गिड़गिड़ाती रही, सार्वजनिक अपमान और दुर्व्यवहार से पीड़ित मरीज ने अपने मोबाइल से चर्चित महिला डॉक्टर की पूरी बात रिकॉर्ड कर पूरी रिकार्डिंग
अस्पताल प्रशासन को सौप शिकायत की है।
सवाल यह उठ रहा कि आखिर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने और अपने परिवार के इलाज के लिए जाए तो जाए कहां।
किस काम के ये करोड़ो के अस्पताल
सिम्स है जिला अस्पताल, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मोहल्ला क्लिनिक है, आयशमां योजना है इसके बाद भी शहर और अंचल के नागरिक इलाज के लिए खून के आंसू रो रहे।
अपोलो भी दिखा रहा ठेंगा, बेचना और गिरवी रखना पड़ रहा मंगलसूत्र
विधायक की घुड़की और सीएमएचओ की चिट्ठी तक अपोलो का कुछ नही बिगाड़ सकी। अपोलो प्रबन्धन ने 7 माह बाद भी आयुष्मान योजना को लागू नही किया। जिसके कारण अपोलो और निजी अस्पतालों में ही नही सरकारी अस्पतालों में भी गांधी छाप नोट के बिना इलाज संभव नही है। इसके लिए लोगो को अपने मरीज का इलाज कराने घर जमीन मंगलसूत्र गिरवी रखकर या बेचकर इलाज कराना पड़ रहा वो भी मुफ्त उपचार के इतने ढिंढोरे के बाद भी।
विधानसभा में विधायक तक लगा चुकी गुहार
विधानसभा सत्र के दौरान एक विधायक तक को भारत सरकार के आयुष्मान कार्ड के अपमान को लेकर गुहार लगानी पड़ी कि आयुष्मान कार्ड निजी सरकारी किसी अस्पताल में नही चल रहा, इसलिए इसके बदले कोई दूसरी योजना लागू की जाय केंद्र और राज्य यानी डबल इंजन की सरकार के लिए इससे बड़ी फजीहत की बात और क्या हो सकती है।
ये रहा ऑडियो…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

