ब्रेकिंग

पता नही क्या कमी है इनकी परवरिश में, दो पैसा कमाके आत्मनिर्भर बनने के बजाय फूंक रहे दूसरो की गाड़ियां, फिर बहतराई निखिल आश्रम के अटल आवास के 4 स्कूटी में लगा दी आग, दरवाजा भी जल गया, बड़ी घटना टली

Spread the love

0 न नशा रुक पा रहा न अपराध आवाम हताश-निराश
0 कुछ की पहली किश्त तक नही पटी

बिलासपुर। सोमवार- मंगलवार की दरमतानी रात फिर शहर में सक्रिय नशेड़ी फायर गैंग ने 3 गरीब परिवारों के हाथ पैर कहलाने वाले 4 स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में एक आवास का दरवाजा तक जल गया। ये तो अच्छा हुआ कि इस आवास में रहने वाला परिवार किसी वैवाहिक समरोह में गया था, नही तो अनहोनी बड़ी हों सकती थी। तोरवा के वैशाली अपार्टमेंट आगजनी के आरोपियों का भी आता पता नही है। ये गैंग पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है।

वारदात बहतराई रोड लोयला स्कुलनके पीछे निखिल आश्रम अटल आवास ब्लॉक डी की है जहां गोड़पारा नदी तट के परिवारों को यहां लाकर बसाया गया है। इन गरीब परिवारों ने अपने कार्यस्थल और घर की दूरी अधिक होने के कारण किश्तों में नई स्कूटी खरीदी थी, जिन्हें इन बदमाशो ने आग लगा दिया। घटना सोमवार मंगलवार रात करीब दो बजे के आसपास की है।
मौके पर पहुची सरकंडा पुलिस ने वाहन स्वामियों के बयान दर्ज कर उनसे उनकी गाड़ियों से सम्बंधित दस्तावेज मांगा है। इसके साथ ही आसपास के लोगो से पूछताछ कर संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके के घरों और संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए जा रहे है।
सवाल यह उठ रहा कि इन नशेड़ी बदमाशों को दूसरे की गाड़ियां जलाने से आखिर क्या सुख मिल रहा क्या लाभ है। क्या केवल नशे के फितूर में ये फायर गैंग एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे है। क्या जनता के जान माल की रक्षा के दायित्व का दंभ भरने वाले पुलिस के हाथ इन बदमाशो के गिरहबान तक पहुचेगी। आखिर इन गरीबो का क्या दोष क्या उनके इस क्षति की पूर्ति की प्रशासन कोई व्यवस्था करेगा ये बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *