0 राजनीति में सन्देश अहम, चर्चा दादा कोंडके स्टाइल का
0 राजनीति हुई तेज निकले जा रहे कई मायने


बिलासपुर। कहते है राजनीति में सन्देश अहम होता है। दुर्ग पुलिस ने पूर्व सीएम और पाटन विधायक भूपेश बघेल के खेत से तांबा युक्त केबल तार चोरी करने के मामले में आरोपी को पकड़ लिया। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने आरोपी के पकड़े जाने पर इस खबर की कटिंग को अपने अधिकृत ‘एक्स’ हैंडल पर किये गए पोस्ट पर लिखा है कि चोर कोई हो बख्शा नहीं जाएगा? इसके अलग – अगल मायने निकाले जा रहै है।
दरअसल पकड़ा गया आरोपी खेतों में बोर के लिए बिछाए तार को चोरी करता था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल को टैग कर लिखा गया है कि -“सुशासन की सरकार में चोर कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। समझे भूपेश जी!”

जनवरी में हुई थी भूपेश के खेत से चोरी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 30-31 जनवरी की दरमियानी रात चोर भूपेश बघेल के सिकोलाखार के खेत के पम्प से लंबा केबल वायर , सब्बल और ड्रम भी चोरी कर ले गए थे। बताया जा रहा कि केबल वायर के अंदर तांबे का तार है, जिसे चोर तांबा निकालकर बेचने के लिए चोरी करते है।
खरीददार भी आया राडार पर
वारदात के बाद गत 22 मार्च को पुलिस ने संदेह के आधार पर मनोहर मार्कंडेय को पकड़ा। जिसने विधायक भूपेश बघेल के खेत सहित पाटन और अमलेश्वर के कई गांव से केबल चोरी करने की बात कबूल की। मनोहर ने बताया कि, तार से कॉपर निकाल कर वह कारोबारी
देवेंद्र देवांगन को बेच देता था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के मामले में व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

