ब्रेकिंग

परीक्षा अंतिम चरण में, मूल्यांकन 26 से 2 केन्द्रों में गई व्यवस्था

Spread the love

बिलासपुर। सीजी बोर्ड परीक्षाओं के उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन का कार्य बुधवार 26 मार्च से दों केन्द्रों में शुरू होगा। इन केंद्रों में शिक्षकों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाई गई है।

मूल्यांकन केंद महारानी लक्ष्मी बाई आत्मानन्द स्कूल और सरकंडा सेजस व पीएमश्री गर्ल्स स्कूल में उत्तरपुस्तिकाओ की जांच कराई जाएगी। इसके लिए शिक्षक- शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है, गर्मी के मद्देनजर दोनो मूल्यांकन केंद्रों में पिनेबके ठंडे पानी और कूलरों की व्यवस्था भी की गई है ताकि टीचरों को कोई दिक्कत न हो।
वही इस बार 550 केंद्रों में 5 वी और 8 बोर्ड की केंद्रीकृत परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओ की जांच के लिये 4 विकासखण्डों में मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है। समयावधि में जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने का दावा किया जा रहा है।

डॉ अनिल तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *