
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 2 जून से 5 जून 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच कर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त 16 वाहनों को जब्त करते हुए 16 प्रकरण दर्ज किए हैं।


अभियान के दौरान तेंदुआ, कोटा, चौरभट्ठी, कछार, लोफंदी, सेंदरी, निरतु, कोनी, मंगला, हिर्री, पचपेड़ी, गोबरी, आमाकोनी, मल्हार, कुकुर्दीकला, गनियारी, चकरभांठा एवं अमसेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से चूनापत्थर, रेत, साधारण पत्थर एवं मिट्टी-ईंट का परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को जब्त किया गया।कार्रवाई में 08 हाइवा, 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा 02 माजदा वाहन शामिल हैं। जब्त वाहनों में अवैध रूप से रेत, चूनापत्थर, साधारण पत्थर और मिट्टी-ईंट का परिवहन किया जा रहा था। सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जब्त वाहनों को संबंधित पुलिस थानों कोनी, कोटा, चकरभांठा, सकरी, हिर्री एवं पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।जिला प्रशासन ने अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा तथा राजस्व हानि रोकने के लिए ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedJune 6, 2026शनिचरी मंडी में आग का तांडव”… करंट की शिकायत के बाद भी सोता रहा सिस्टम, रात 2 बजे धू-धू कर जली 15 दुकानें! आलू-प्याज राख, व्यापारियों का फूटा गुस्सा… बिजली विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप…
UncategorizedJune 6, 2026कैंसर पर वार… बिलासपुर तैयार!”
6 जून को फ्री जांच शिविर में होगी स्तन, मुख और गर्भाशय कैंसर की स्क्रीनिंग… डॉक्टर देंगे सलाह, समय रहते पहचान से बच सकती है जिंदगी…
UncategorizedJune 6, 2026खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन”… 16 गाड़ियों की धरपकड़ से मचा हड़कंप, रेत-चूनापत्थर की अवैध ढुलाई पर कलेक्टर की सख्ती भारी… हाइवा से ट्रैक्टर तक सब जब्त, माफियाओं में खलबली…
UncategorizedJune 4, 2026केक कटा, गूंजे नारे… NSUI के चीफ विनोद जाखड़ ने प्रदेश सचिव रंजेश सिंह को बताया छात्र राजनीति का ‘फाइटर बॉय’, जन्मदिन पर दी बड़ी जिम्मेदारी और चुनावी संदेश भी…

