ब्रेकिंग

“चोर से चोरी, और साहूकार से जागते रहो” की तर्ज पर चल रहा खनिज संपदा की खुली डकैती का खेल, जिम्मेदारों के मौन से उठ रहा सवाल वो कौन सी ताकत जो बेखौफ चला रहा सिंडिकेट

Spread the love

बिलासपुर / “चोर से कहो चोरी करे, और साहूकार से कहो जागते रहो” लगता है पुराने हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल इस पाठ को जिले भर की खनिज संपदा की रक्षा करने वाले खनिज विभाग ने कंठस्थ कर लिया है, तभी तो अरपा की रेत खत्म होने के बाद भी मंगला- लोखडी घाट से रेत और सेंदरी तालाब से रेत और मिट्टी का खनन और परिवहन रात के अंधेरे में नही दिनदहाड़े भी बेखौफ जारी है। न सरपंच फोन उठा रहे न जिला खनिज अधिकारी…

इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे अरपा नदी के मंगला और लोखडी घाट से कैसे ट्रैक्टर लगाकर पानी की धार के बीच से रेत की निकासी की जा रही है,,, न डर है न खौफ है जैसे ही मीडिया की टीम ने इन तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करना शुरू किया आवाज आई ओदे मीडिया वाले मन फोटो खींचत हे…

वही नेशनल हाइवे में सेंदरी सेजस स्कूल के ठीक सामने तालाब से बेधड़क पोकलेन और हाइवा लगाकर मिट्टी की खुदाई कराई जा रही है, ग्रामीण में इस कदर दहशत है कि वे कैमरे के सामने आकर कुछ कहने से कतरा रहे, पर उनका कहना है कि गाँव की महिला समिति की शिकायत और सीजीडीएनए की खबर के बाद दो दिन यहाँ काम बंद था, इसके बाद पता नही क्या हुआ फिर खुदाई शुरू हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ से मिट्टी को खोदकर सेंदरी मेंटल हॉस्पिटल के पास गैस प्लांट में ले जाया जा रहा…

इस मामले में 3-4 बार कॉल करने के बाद सेंदरी के सरपंच राजेश ध्रुव ने खुद कॉल कर बताया कि सब खनिज विभाग और पुलिस की मिली भगत से चल रहा, उन्होंने खुद नदी तट को खुदवाया ताकि ट्रैक्टर नदी में न उतरे खनिज विभाग और कोनी थाने में शिकायत की पर अवैध खनन और परिवहन आज तक नही रुका।

नेशनल हाइवे से लगे तालाब से मिट्टी की खुदाई और अवैध परिवहन के सवाल पर उन्होंने बताया कि होली के ठीक पहले विधायक से शिकायत करने के बाद पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग के अफसर मौके पर आए थे दो दिन काम भी बन्द था फिर पता नही कैसे फिर यहाँ से खनन चालू हो गया।

सरकार को करोड़ो का चूना

खनिज- राजस्व, सम्बंधित थानों की पुलिस, ट्रेफिक पुलिस और आरटीओ जैसे 5-5 विभाग के होने के बाद भी जिले से खनिज की चोरी कहे या खुली डकैती नही रूक पा रही है। नदी से रेत खत्म हो गई कोटा, बेलतरा- मटियारी बाईपास रोड, कोनी, मस्तूरी, बिल्हा समेत सभी इलाको में पत्थर, मिट्टी, मुरूम के अवैध खनन और परिवहन के कारण बड़े बड़े खतरनाक जानलेवा गड्ढे बन गए है कोई देखने वाला नही। जिससे सरकार को रोज लाखो नही करोड़ो का चूना लग रहा।

आखिर कौन है इस अवैध खनन सिंडिकेट का मास्टर माइंड

खनिज के झगड़े में गोली चलने, नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने के प्रयास और दमदारी से अवैध उत्खनन और परिवहन के पीछे आखिर किस बड़े ताकत और किस बड़े सिंडिकेट का खेल चल रहा है और कैसे अवैध उत्खनन और परिवहन का माल अखमुंदा जिम्मेदारों तक पहुँच रहा ये किसी से छिपा नही है।

शगुन की झांकी देखो, खुद जान जाओ

ऐसा नही है कि खनिज विभाग और पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई नही की जा रही, की जा रही और बकायदा जनसम्पर्क विभाग के जरिये शगुन की तरह कभी 11 तो कभी 7 गाड़ियों को अवैध उत्खनन और परिवहन करने की कार्रवाई की खबरे भी भिजवाई जा रही,,, पर दिन भर में निकल रहे सैकड़ो ट्रैक्टर और हाइवा के सवाल पर सब मौन हो जा रहे है।

00000

अरपा के मंगला और लोखडी घाट से रेत के अवैध खनन व बिलासपुर- रतनपुर सेंदरी नेशनल हाइवे से लगे तालाब से मिट्टी खनन और परिवहन को लेकर खनिज विभाग के उपसनचलक केके गोलघाटे को कॉल कर उनसे संपर्क का प्रयास किया गया पर उन्होंने दोनो बार हमेशा की तरह कॉल ही रिसीव नही किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *