0 नोटिस टिका मलबा उठवाने की बेगारी करा लौट आये
0 कह रहे तोडा जयेगा अवैध निर्माण



बिलासपुर,,, अवैध और अनुमति विपरीत निर्माण कराने वाले रसूखदारों ने निगम प्रशासन को सिधवा की भौजाई समझ रखा है। तभी तो 3-3, 4-4 नोटिस के बाद भी ज्वाली नाले के ऊपर कंक्रीट रॉड के किनारे धड़ल्ले से निर्माण जारी है ।सबको पता है, कि नोटिस से ज्यादा कुछ होना नही है! नतीजतन ज्वाली नाले से तेलीपारा रोड के बीच काक्रीट रोड पर आधा दर्जन दुकाने और काम्प्लेक्स तान दी गई। 3-3,4- मंजिले इस अवैध निर्माण का पता नगम के अफसरों को तब चला जब यहां नवनिर्मित टीन शेड वाली दुकान चर्चा में आई।
मौके पर पहुचे जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर वैभव सिंह और भवन शाखा अधिकारी ने सभी अवैध निर्माताओं को फिर नोटिस जारी किया और एक्सीवेटर और डम्पर से मलवा उठवाने की बेगारी कर लौट आये।
इसलिए नही है डर
सबको पता है कि निगम प्रशासन नोटिस से आगे बढ़ता ही नही इसलिए लोग बगैर अनुमति के तीन-तीन- चार -चार मंजिला भवन तान दे रहे है! नेहरू नगर संजय तरण पुष्कर रोड के 3 की अनुमति पर तने डॉक्टर के 6 मंजिला भवन पर कार्रवाई भी फाइनल नोटिस के बाद लटक गई।
तब जागे अफसर
मीडिया ने ज्वाली पुल से तेलीपारा के बीच रातो रात तैयार हुए, टीन शेड की खबर प्रकाशित और प्रसारित की तब मौके पर पहुचे अफसरों को पता चला कि इस वैकलिपक रोड पर एक-दो नही बल्कि आधा दर्जन से अधिक लोगो ने यहाँ बिना अनुमति और अनुमति विपरीत निर्माण करा लिया है!
सवाल यह उठ रहा है! कि आठ-आठ जोन कार्यलय है! भवन शाखा है! टाइम कीपर, इंजीनियर सब है! फिर इनको ये अवैध निर्माण क्यो दिखाई नही देता!
कटवा दिया शीशम का हर भरा पेड़
आसपास के लोगो ने बतायाकि एक निर्माणाधीन भवन के बगल में भारी भरकम हराभरा शीशम का पेड़ भी था जिसे भवन निर्माता ने कटवा दिया।
वही एक ने आवासीय के भवन अनुज्ञा पर तीन मंजिला काम्प्लेक्स तान नाले की ओर तीन शेड और ग्रीन नेट लगा निर्माण को ढक दिया। बता रहे कि काम्प्लेक्स निर्माता ने नाले की तरफ नही बल्कि तेलीपारा रोड की ओर अपना रास्ता दिखाया है।
लोहे के ऐंगल और पाइप को कटवा बना ली दुकाने
इसी रोड पर तीन व्यवसाइयों ने सड़क किनारे के बेरिकेट्स के पाइप को कटवा यहाँ दुकाने तान भारी भरकम शटर लगवा लिया।
इसलिए बनवाया गया वैकल्पिक मार्ग
शहर की बढ़ती आबादी और वाहनों के बढ़ते तादात को देखते हुए शहरवासियों मुख्यमार्ग पर लगने वाली ट्रफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने
रोजमेरी प्रोजेक्ट के तहत बनाये गए पुराने नाले के ऊपर कांक्रीट का स्लैब डलवाकर इस सड़क का निर्माण कराया गया ताकि लोगो को मुख्यमार्ग पर जाम मे फसना न पड़े। वे सुगमता से यहां से आवागमन कर सके। पूर्व मंत्री व नगर विधायक ने भी निगम प्रशासन के अफसरों को यहां निर्माण की अनुमति न देने की हिदायत दी थी, बावजूद इसके इस वैकल्पिक मार्ग जगह- जगह दुकाने और कोचिंग खुल गए यही जाम लगने लगा।
दिमाग भी दे रहे
बताया जा रहा कि जिम्मेदार अफसर नोटिस की औपचारिता के बाद किसी मेडम से बात कहने कह रहे तो किसी को कुच दिन के लिए नाले की तरफ का रास्ता बंद करा इधर दीवार खड़ी करने दिमाग भी दे रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

