ब्रेकिंग

पूजा मैचिंग के पीछे शनिचरी की गली में दलान ढलवा करा लिया निर्माण, न जोन कमिश्नर को है पता न वैध- अवैध का निर्णय करने वाले निगम के भवन शाखा अधिकारी को है खबर…

Spread the love

0 यहां बिना अनुमति तन गए 3-3, 4-4 मंजिला कई प्रतिष्ठान
0 कौन कर रहा सेटिंग का का बेटिंग

बिलासपुर ,,, शहर में अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है! जोन क्रमांक 5 देवकीनंदन औषधालय से चंद कदम की दूरी शनिचरी के गली के ऊपर लेंटर डालकर एक कारोबारी ने अपना प्रतिष्ठान बना लिया और नीचे आवागमन की गली पर भी फाल सीलिंग करा लिया पर ना तो जोन कमिश्नर को इसका पता है! औऱ न ही वैध अवैध का निर्णय करने वाले नगर निगम के वैध राज भवन शाखा अधिकारी को। यहां के कारोबारी खुद बता रहे कि ये तो अवैध निर्माण की एक बानगी है, बाजार में एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण हुए है,और हो रहे। लोगो ने यहां बिना अनुमति कर 3-3, 4-4 मंजिला भवन बनावा लिया और बनवा रहे कोई देखने वाला नही है।

इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे पूजा मैचिंग सेंटर के ठीक पीछे गली के ऊपर सेतु की तरह दालान का निर्माण करा लिया गया! निर्माण किसी को न दिखे इसलिए बड़े बड़े पोस्टर चिपका दिए गए! अब इस गली जिसे आवागमन के लिए छोड़ा गया था! उस गली का हाल भी देख लीजिए!

0000

ये गली यहाँ के उपभोक्ताओं औऱ दुकान संचालको के आने जाने के लिए है! जिसपर भी यहाँ के कारोबारियों ने फाल सीलिंग लगवाकर सूर्य के प्रकाश को ढक कर फेंसी लाइटे लगवा ली! CGDNA की टीम ने इस निर्माण की हकीकत जानने कि ये वैध है या अवैध यह जानने के लिए निगम के भवन शाखा अधिकारी और जोन कमिश्नर से चर्चा की …

आप खुद सुनिए वे क्या कह रहे है…

सुरेश शर्मा, भवन शाखा अधिकारी नगर पालिक निगम बिलासपुर

अनुभव सिंह, जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 5 पंडित देवकीनन्दन औषधालय, नगर पालिक निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *