ब्रेकिंग

स्पेयरो की छुट्टी, अब ऑनलाइन प्रापर्टी टेक्स का भुगतान कर सकेंगे कर दाता

Spread the love

बिलासपुर। स्पेयरो के भट्टा बिठाकर जाने के बाद निगम प्रशासन ने अब लोगो को घर बैठे ऑनलाइन प्रोपर्टी टैक्स का भुगतान करने की सुविधा प्रदान की है। 55 से 60 करदाता अब नगर निगम बिलासपुर श्लेष पीटीआई बेबसाइट के माध्यम से टैक्स का भुगतान कर सकेंगे ।
निगम प्रशासन की माने तो टैक्स पेयरो को अब निगम मुख्यालय जोन कार्यालय राजस्व अधिकारी और मोहर्रिर के चक्कर काटने की जरूरत नही पड़ेगी।
गौरतलब है कि करीब 7 साल पूर्व निगम के राजस्व अमले द्वारा 90 फीसदी से अधिक की राजस्व वसूली के बाद भी तत्कालीन भाजपा से शासन ने अन्य निकायों के साथ बिलासपुर नगर निगम के राजस्व वसूली का ठेका भी रांची के स्पेयरो लिमिटेड को दे दिया था। वसूली संतोषजनक न होने और लगातार गड़बड़झाले की शिकायत के बाद स्थानीय निकाय ने स्पेयरो को आउट कर फिर से वसूली का काम तो निगम के राजस्व अमले को दे दिया। पर ठेका फर्म शहर के प्रॉपर्टी टैक्स पेयरो का डॉटा भी अपने साथ ले गई जिसके चलते निगम प्रशासन को फिर से सर्वे कराया डॉटा तैयार कराना पड़ा। ठेका कम्पनी इस बार निगम को कितने का चपत लगाकर गई इसका भी हिसाब किताब चल रहा ऐसी बात सामने आ रही है।
बहरहाल अब शहर के टैक्स पेयरो को निगम अब ऑनलाइन टैक्स भुगतान की सुविधा देने रेड्डी है।

अमित कुमार
आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *