ब्रेकिंग

सिरगट्टी गौठान में गाय मन के मरे बिहान गंदगी, कीचड़, दलदल के कारण बीमारी से मारी जा रही गाये

Spread the love

00 हिंदुत्वादी सरकार के शासनकाल में गौ माता बदहाल…
00 सड़कों पर कुचलकर मारी जा रही तो गोठान में  दलदल और गंदगी के कार

बिलासपुर,,,, विडंबना है कि प्रशासन के पास कचरा रखण्ड के लिए तो जगह है! पर मूक गायों को रखने के लिए नहीं, नतीजतन दलदल, कीचड़ और गन्दगी से अटे सिरगिट्टी में गाये बीमारी और दलदल में फंसकर मारी जा रही। सड़क हो या गोठान मरना दोनो जगह है जैसी स्थिति है।

ये तस्वीरें शहर के सिरगिट्टी गोठान की है! आप खुद देखिए बारिश में कैसे गोठान के भीतर गाए खुले आसमान के नीचे भीगते खड़ी है! निगम प्रशासन द्वारा इनके लिए शेड तो बनवाया गया है!

ये शेड खुद कीचड़ गोबर और गौ मूत्र से अटे पड़े है! न शेड के अंदर गायों के बैठने की जगह है! न मैदान में मैदान तो खुद दलदल में तब्दील है!

जहां कई बार गाए तो फंस चुकी है! वो तो भला हो बेरोजगार गौ सेवकों का जो अपने कामकाज और परिवार को छोड़ कर अनवरत गौ सेवा कर रहे है!

पार्षदों ने कहा उनके कवरेज एरिया से बाहर है! गोठान…

गौ सेवकों ने बताया कि गोठान में न तो चारे की व्यवस्था है! न पानी की और न ही गायों के बैठने की उन्होंने क्षेत्र के 3 पार्षदों से इसकी शिकायत की पर उन्होंने गोठान हमारे क्षेत्र में नहीं है! कहकर हाथ खड़े कर दिए,

जोन कमिश्नर पर भी लगाए आरोप

गौ सेवकों ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व वे लोग गोठान की बदहाली और चारे पानी की व्यवस्था के लिए जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर मैदान के समतलीकरण, चारे पानी की व्यवस्था गायों के चिकित्सा की व्यवस्था साफ सफाई कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर ज्ञापन सौंपा था! जोन कमिश्नर ने मैदान में जीरो गिट्टी डलवाने चारा पानी की व्यवस्था बनाने साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया था! पर डेढ़ माह हो गए, गोठान आज भी बदहाल पड़े है! गायों की बैठने तक की व्यवस्था नहीं है! वे दिन रात खड़े रहती है! गंदगी के कारण गाय बीमार हो रही है! मर रही है! लेकिन किसी को इसकी चिंता नहीं है! इस अव्यवस्था को लेकर उनमें आक्रोश है!

पवन निर्मलकर गौ सेवक व युवाओं के प्रेरक
सूरज गौ सेवक

00 वही जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय का कहना है! कि सिरगिट्टी गोठान में पैरा कटिया का पर्याप्त भंडारण है! 2 हाइव गिट्टी भी मंगाया गया था! पर विद्युत लाइन के कारण हाइव अंदर नहीं जा सका जल्द गोठान ने उचित व्यवस्था बनाई जाएगी….

भूपेंद्र उपाध्याय, जोन कमिश्नर जॉन क्रमांक-2, तिफरा,  सिरगिट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *