ब्रेकिंग

मुंगेली जिले में फिर एसीबी की धाड़, 50 हजार रिश्वत लेते एटीआर के रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, मामला जेल से जमानत पर छूटे ग्रामीण को जंगली मामले से राहत और जब्त वाहन वापस दिलाने घूस लेने का- अब तक…45

Spread the love


:बिलासपुर/ बिलासपुर एसीबी की टीम ने फिर मुंगेली जिले में रिश्वतखोरी के मामले में एक ग्रामीण से 50 हजार की रिश्वत लेते एटीआर( अचानकमार टाइगर रिजर्व) के रेंजर और डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार किया है। मामला एक वन्य प्रकरण के आरोपी को जल्द राहत और जब्त वाहन वापस दिलाने के नाम पर अपने पदीय दायित्व के निर्वहन में भृष्ट आचरण प्रदर्शित करते हुए भयादोहन कर अवैध उगाही का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले के लोरमी निवासी अजित कुमार वैष्णव ने बिलासपुर एसीबी इकाई में
इस आशय की शिकायत दर्ज कराई कि गत दिसंबर 2025 को वह अपने साथियों के साथ सुरही रेंज में चार पहिया वाहन लेकर घूमने गया था, वन विभाग के स्टाफ ने उसे और उसके साथियों को अपराधिक कृत्य के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज वाहन को जब्त कर लिया, जेल से जमानत पर छूटने के बाद जब वे प्रकरण में जल्द चालान पेश करने के लिए सुरही रेंज के डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव से गुहार लगाने पहुँचे तो डिप्टी रेंजर श्री श्रीवास्तव ने
उनसे न्यायालय जल्द प्रकरण पेश करने 4 से 5 लाख रुपए तक खर्चा आने और वाहन को छोड़ने के एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत की मांगी।

एसीबी ने शिकायत जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर रेंजर और उनके सहयोगी डिप्टी रेंजर को रिश्वत की रकम समेत रंगेहाथ पकड़ने ट्रेप की रणनीति बना तय रणनीति के तहत रिश्वत की पहली किस्त के 50 हजार रुपये देने पीड़ित अजित कुमार को गुरुवार 26 मार्च को कोटा के मित्र मिलन रेस्टोरेंट भेजा जहा रकम देना तय हुआ था। प्रार्थी अजित कुमार ने जैसे ही डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को रिश्वत की रकम थमाई मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने रिश्वत की रकम समेत

डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव और रेंजर पल्लव नायक को धरदबोचा, आरोपी डिप्टी मनीष श्रीवास्तव से बरामद कर उनके खिलाफ धारा 7 और आरोपी रेंजर पल्लव नायक के विरुद्ध धारा 7,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई।
पिछले 2 वर्षों में एसीबी बिलासपुर की यह लगातार 45 वीं ट्रैप कार्यवाही है। एसीबी ने फिर आमजनमानस को सन्देश ढिया है कि किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है तो तत्काल इसकी सूचना एसीबी बिलासपुर इकाई को दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *