ब्रेकिंग

शहर से लगे निरतू के श्मशान में आम्फट, तंत्र क्रिया करने पहुचे 12 संदिग्धो को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले, मदहोश लड़की भी मिली क्या बलि की थी तैयारी?

Spread the love

बिलासपुर। शहर से लगे ग्राम निरतू के श्मशान से मंगलवार रात पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दर्जन भर व्यक्तियों और एक बेहोश युवती को धरदबोचा। इनके कब्जे से नींबू, मिर्च, सिंदूर, काले कपड़े और सब्बल जैसे तंत्र-सामग्री मिली है जिसकी सन्देह है कि ये लोग युवती को यहाँ बलि चढ़ाने के लिए लेकर आये थे।
बताया जा रहा कि मंगलवार की रात गाँव के लोगो ने गाव के बाहर श्मशान के पीपल पेड़ के नीचे 10-12 लोगो को अजीबोगरीब क्रियाएं करते देखा। धीरे- धीरे बात पूरे गाँव मे फैल गई, ग्रामीणों ने घेरा बन्दी कर इन आरोपियों को पकड़कर कोनी थाना पुलिस को काल कर सभी को सौप दिया।

जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग ऑटो में सवार होकर आए थे और स्थानीय निवासी नहीं हैं प्रारंभिक जांच में यह सामने आई कि वे छत्तीसगढ़ के बाहर के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों चार महिलाएं व आठ पुरुष हिरासत में है।
ग्रामीणों का आरोप है कि युवती को किसी तांत्रिक अनुष्ठान के तहत ‘बलि’ देने की तैयारी चल रही थी।
इस घटना से यह स्प्ष्ट हो गया कि अब श्मशान घाट भी सुरक्षित नही रह गया है। इससे पहले भी श्मशान से इस तरह तंत्र साधना के मामले सामने आ चुके है।
पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह क्रिया अंधविश्वास के चलते की जा रही थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है।
ग्राम निरतु के निवासियों के सूझबूझ और सतर्कता की सराहना की जा रही है, जिनकी सक्रियता से संभवतः एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *