ब्रेकिंग
Uncategorized

कानन मिनी जू में अब जवान सफेद शेर आकाश की मौत पर उठ रहे सवाल पर आसमानी जवाब, कार्डिएक अरेस्ट बता कर दिए अंतिम संस्कार


0 न खाता न बही अफसर जो कह रहे वही सही जैसा हाल
0 वन्यजीवों की मौतों का सही कारण का पता लगाने दीगर प्रान्त के डॉक्टरो से कराना होगा पीएम

बिलासपुर। कानन पेंडारी मिनी जू की शान कहलाने वाले सफेद शेर ‘आकाश’ की मौत हो गई। अधिकारी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बता रहे है। लेकिन स्वस्थ और जवान शेर की मौत ने जू प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है।
मिनी जू प्रबन्धन की माने तो सुबह पिंजड़े की सफाई के लिए पहुंचे जू कीपर ने पानी डाला तो आकाश के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी और कानन के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पीके चंदन मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने शेर को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। मृत बाघ का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया । सफेद शेर “आकाश” जू में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र था जिसे देखने लोग दूर- दूर से आते थे।

आकाश की मौत से कानन पेंडारी मिनी जू में सफेद शेरों की संख्या फिर से तीन हो गई है। हाल ही में ग्वालियर जू से एक नया सफेद शेर लाया गया था, जिससे इनकी संख्या बढ़कर चार हो गई थी। स्वस्थ और युवा शेर की मौत ने फिर मिनी जू की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए। कि क्या कानन प्रबन्धन वन्य प्राणियों की उचित देखभाल नही कर पा रहा। क्या वन्य प्राणियों को पर्याप्त और पौष्टिक डाइट नहीं दिया जा रहा है। क्या वन्य प्राणियों को दूषित भोजन दिया जा रहा है, क्या वन्य प्राणियों को भीषण गर्मी से बचाने समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। क्या मिनी जू में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षित नहीं है, और यदि सब ठीक है तो फिर क्यो एक के बाद एक वन्य जीवों की मौते हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button